फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Case registered with then bank manager at 27

तत्कालीन बैंक प्रबंधक समेत 27 पर मामला दर्ज

Sun, 30 Sep 2018 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन Updated Sun, 30 Sep 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
Case registered with then bank manager at 27
डेमो - फोटो : डेमो

विज्ञापन
बता दें कि शनिवार देर शाम यूनियन बैंक के शाखा प्रबंधक प्रशांत कुमार व कुछ अन्य अधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया था। इसमें आरोप लगाया था कि लगभग तीन साल पहले जनपद के जालौन, माधौगढ़, उरई, व कालपी क्षेत्र के 25 लोगों ने केसीसी के आधार पर फर्जी कागजात लगाकर दो करोड़ से अधिक का लोन लिया था, जिसकी ऋण अदायगी नहीं की गई। हाल ही में हुए बैंक के स्पेशल आडिट में धांधली सामने आई। जिससे बैंक मुख्यालय को भी अवगत कराया गया है। लोन में तत्कालीन शाखा प्रबंधक की भूमिका पर भी संदेह जताते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की गई थी।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक अरविंद चतुर्वेदी ने कोतवाली पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए थे। निर्देश मिलते ही देर रात कोतवाली पुलिस ने तत्कालीन बैंक मैनेजर मोहन लाल सहित 27 लोगों के खिलाफ 2 करोड़ 47 लाख रुपये के गबन का मामला दर्ज कर लिया है। बैंक मैनेजर व केसीसी धारकों पर हुई इतनी बड़ी कार्रवाई से बैंक में हड़कंप मच गया है। बैंक मैनेजर प्रशांत कुमार का कहना है कि मामले को लेकर उच्चाधिकारियों के निर्देश पर ही एफआईआर कराई गई है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक अरविंद चतुर्वेदी का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जाएगी। कोतवाल का कहना है 27 अभियुक्तों में तत्कालीन बैंक मैनेजर मोहन लाल व तत्कालीन बैंक के अधिवक्ता गिरीश चंद्र श्रीवास्तव पर भी कार्रवाई की गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रमोद कुमार निवासी कुवरपुरा, आरती देवी निवासी हरकौती,  मृत्युंजय निवासी नया पटेल नगर, श्यामजी निवासी हरकौती, दिलीप निवासी नया पटेल नगर, रितू निवासी गोपालगंज उरई, रानी निवासी दहगुवा, देवेंद्र निवासी कुवरपुरा, त्रषिराज निवासी सिरसा, रामरूप निवासी कुवरपुरा, राहुल निवासी इंदिरा नगर, दीपक निवासी हरकौती, नरेंद्र सिंह निवासी पटेल नगर, गुड्डी देवी निवासी कनहरपुरा, रामजीलाल निवासी कुठौंदा, रामरानी निवासी बिजदुआ माधौगढ़, राजनरायण बिजदुआ, मुदित सिंह निवासी कुरसेडा, मोहित सिंह निवासी सिरसा दोगढी, अरविंद कांशीराम कालोनी, अशोक निवासी हरकौती, सुरेंद्र सिंह पटेल नगर, अनिल निवासी कुवरपुरा, उदयवीर सिंह कुरसेड़ा, आशीष सिरसा दोगढ़ी आदि के खिलाफ मामला दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed