फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Bolero and tractor trolley clash, 18 wounded

बोलेरो व ट्रैक्टर ट्राली की भिड़ंत, 18 घायल

Thu, 22 Feb 2018 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन Updated Thu, 22 Feb 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
Bolero and tractor trolley clash, 18 wounded
सड़क पर पलटी बोलेरो व ट्रैक्टर - फोटो : amar ujala

कदौरा थाना क्षेत्र के ग्राम बवीना निवासी धीरेंद्र पुत्र रामगणेश गुरुवार को अपनी बोलेरो से पत्नी पूनम, बेटे प्रिंस, मां कलावती व भाई सुरेंद्र के साथ उरई रिश्तेदार में आ रहेे थे। चालक विजय पुत्र भगवान दास बोलेरो चला रहा था। वह जैसे ही कदौरा से उरई आने वाले हाईवे पर सुजानपुर व मुमताजाबाद गांव के बीच पहुंचे तभी अचानक बोलेरो अनियंत्रित हो गई। चालक विजय जब तक उसे काबू कर पाता इससे पहले बोलेरो सामने से आ रहे मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली से जा टकराई। टक्कर होते ही बोलेरो सड़क के बीचों बीच पलट गई और ट्रैक्टर के आगे का हिस्सा टूट कर अलग गया हो गया।

विज्ञापन


बोलेरो सवार परिवार में चीख पुकार मच गई और उधर ट्रैक्टर सवार मजदूर भी चिल्ला पड़े। बोलेरो पलटने से हाईवे पर जाम लग गया। आसपास मौजूद राहगीर दौड़कर बोलेरो व ट्रैक्टर के पास पहुंचे। उन्होंने बोलेरो सवार परिवार के सभी सदस्यों को एक-एक कर बाहर निकाला और ट्रैक्टर की ट्राली में बैठे मजदूरों को भी सुरक्षित उतारकर सड़क किनारे बैठाया। हादसे में बोलेरो चालक विजय व धीरेंद्र व उसका परिवार घायल हो गया था।
विज्ञापन


वहीं ट्रैक्टर ट्राली सवार मजदूर माया, लक्ष्मी, संगीता, शिवकली, नरेश, श्यामदेवी, रजनी, कालीचरण, विनोद, राजेश्वर सभी निवासीगण ग्राम बवीना भी घायल हो गए। उक्त मजदूरों को मामूली चोटें आईं थीं। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर आनन फानन में बोलेरो सवार घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। फिर मजदूरों को भी अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में बोलेरो चालक विजय की हालत नाजुक देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाकी घायलों को वहीं भर्ती कर लिया गया। उधर पुलिस ने क्रेन बुलाकर बोलेरो व ट्रैक्टर सड़क से हटवाई, तब कहीं जाकर जाम खुला और यातायात सुचारु हो सका।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed