फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Bnduli bullet injuries in case of death of young man

बंधौली गोली कांड में घायल युवक की मौत

Fri, 01 Apr 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Fri, 01 Apr 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
Bnduli bullet injuries in case of death of young man
पुलिस हिरासत में गोलीकांड का आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
करीब 15 दिन पहले डकोर थाना क्षेत्र के गांव बंधौली में मौरंग माफियाआें की ओर से हुई गोलीबारी में घायल हुए तीन में से एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना की जानकारी ग्रामीणाें को हुई तो गांव में मातम फैल गया। वहीं अनहोनी के डर से पुलिस ने भी डेरा डाल लिया है। मालूम हो कि डकोर थाना क्षेत्र के गांव बंधौली में 16 मार्च को
विज्ञापन


मौरंग माफियाआें के गुर्गों ने ग्रामीणाें पर फायरिंग कर दी थी। इसमें तीन युवक लखचंद (22) पुत्र गुलाब सिंह, प्रान सिंह व गजेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिजन तीनाें को जिला अस्पताल लाए जहां से उनको मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया गया था। इधर गुस्साए ग्रामीणाें ने कई ट्रक, कार व बाइक  फूंके और जाम लगाकर
विज्ञापन


पुलिस पर भी हमला किया था। इस मामले में डकोर थाने में तैनात सिपाही धमेंद्र सिंह व रविंद्र सिंह यादव निवासी डकोर आदि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। गुरुवार की रात
विज्ञापन
विज्ञापन


लखचंद की दिल्ली में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही ग्रामीणों में मातम के साथ आक्रोश भी फैल गया। अनहोनी की आशंका से एसपी बबलू कुमार ने गांव में पुलिस तैनात कर दी है। इस बाबत एसपी ने बताया कि मौत के बाद मुकदमे में धाराआें की बढ़ोत्तरी कर दी जाएगी।
 
ट्रकाें को राठ रोड पर जाने से रोका
युवक की मौत के बाद पुलिस ने एहतियात बरतते हुए शहर के राठ रोड ओवरब्रिज के पास से राठ रोड पर मौरंग भरने मौरंग घाटाें पर जा रहे ट्रकाें को रोक दिया है। ग्रामीणाें में मौरंग माफियाआें के प्रति आक्रोश भड़क रहा है। ग्रामीण पहले ही कह चुके है कि वह किसी भी दशा में अवैध मौरंग खनन नहीं होने देंगे।

लाल सोना के लिए पहले भी बहा है खून
मौरंग के अवैध कारोबार में कहीं न कहीं प्रशासन की भी मिलीभगत रहती है। गांली कांड में इस बात का भी खुलासा हो गया कि थाना पुलिस की भी मिली रहती है। पुलिस अगर कड़ाई से

कार्रवाई करे तो लाल सोने के लिए खून बहना बंद हो सकता है। इससे पहले भी आटा, कोटरा, रामपुरा व कुठौंद में मौरंग घाट पर फायरिंग की वारदात हो चुकी है। आटा में तो एक जिला पंचायत सदस्य भी गोलीकांड में आरोपी था लेकिन राजनैतिक पैठ के चलते पुलिस ने उसका नाम निकाल दिया। यही नहीं, पुलिस ने घायलाें के बयान भी हमलावर नेता के पक्ष में

दिला दिए हैं। एक घायल जो समझौता नहीं कर रहा है पुलिस उसके बयान तक दर्ज नहीं करा रही है। पीड़ित पुलिस अधिकारियाें के अब तक चक्कर लगा रहा है। हालांकि एसपी बबलू कुमार ने कहा कि घाटों पर असलहा मिलने पर शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।

गोली कांड का आरोपी तमंचा संग गिरफ्तार
16 मार्च को डकोर थाना क्षेत्र के बंधौली गांव में मौरंग खनन व रास्ते को लेकर तीन युवकाें को घायल करने के आरोपी को डकोर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उससे वारदात में


प्रयुक्त तमंचा बरामद कर लिया है। थानाध्यक्ष जाकिर हुसैन ने बताया कि बंधौली गोली कांड का आरोपी रविंद्र यादव निवासी डकोर के गांव के बाहर से कहीं भागने की फिराक में होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने शुक्रवार की सुबह करीब पांच बजे छापा मारकर आरोपी को गिरफ्तार कर वारदात में प्रयुक्त 315 बोर के तमंचा व दो कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed