फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   BJP leader's house caught

भाजपा नेता के घर पकड़ा गया जुआड़खाना

Thu, 20 Jul 2017 12:21 AM IST
अमर उजाला जालौन
अमर उजाला जालौन Updated Thu, 20 Jul 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
BJP leader's house caught
थाने में बैठे पकड़े गए जुआड़ी - फोटो : amarujala
जालौन। सीओ सिटी और स्वाट टीम ने मंगलवार देर रात मुखबिर की सूचना पर भाजपा के नगर महामंत्री सोनू सिंह के घर पर जुआ खेलते 11 लोगों को गिरफ्तार किया। भाजपा नेता सहित करीब छह लोग मौके से भाग निकले। पुलिस ने मौके से करीब साढ़े तीन लाख रुपय्रे, ताश की गड्डी और मोबाइल बरामद किए हैं। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

  जालौन के मोहल्ला घुआताल में भाजपा नगर महामंत्री सोनू सिंह का मकान है। मंगलवार देर रात सीओ सिटी को सोनू सिंह के मकान पर जुआ होने की सूचना मिली। इस पर सीओ ने लगभग 10:30 बजे स्वॉट टीम प्रभारी आनंद कुमार सिंह के साथ सोनू के मकान पर दबिश दी। पुलिस को देखते ही भगदड़ मच गई। जुआड़खाना संचालक सोनू सिंह और बब्लू श्रीवास्तव सहित कई जुआरी भाग निकले लेकिन पुलिस ने 11 लोगों को दबोच लिया। जुआरियों के पास से 354760 रुपये, ताश की गड्डी, 4 बाइक और 15 मोबाइल बरामद किए गए। पुलिस जुआरियों को कोतवाली ले गई। सीओ ने बताया कि भवानीराम निवासी फिरोज, रफीक, अब्दुल कदीर, सालाबाद निवासी विवेक कुमार, चुर्खीबाल निवासी रंजीत परिहार, उरई के नया पटेल नगर निवासी छत्रपाल सिंह, बापू साहब निवासी मुकेश व छुन्ना परिहार, मोहल्ला काशीनाथ के रहने वाले शहजादे आलम, कल्लू और अजमेरी के अलावा बलवान सिंह को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को मौके से बियर और शराब की बोतलें भी मिली हैं।  सूत्रों का कहना है कि कोतवाली पुलिस की जानकारी में काफी समय से जुआ खेला जा रहा था। मुखबिर की सूचना पर गुपचुप छापेमारी की गई। इसकी भनक कोतवाली पुलिस को नहीं लगी।
विज्ञापन

 
जुआरियों के लिए भी सभी व्यवस्था
सोनू सिंह जुआड़खाने में जुआरियों के लिए सभी व्यवस्थाएं किए था। जमीन पर मैट बिछाकर फड़ लगाई जाती थी। पंखों के साथ कूलर भी लगाए गए थे। शराब आदि की भी व्यवस्था भी वह करवाता था। इसके एवज में हर जुआरी को प्रति घंटे 200 रुपये देना होता था। सोनू की रोजाना की कमाई पांच से सात हजार रुपये तक थी। बाहर रखवाली के लिए भी कुछ लोग तैनात किए जाते थे, उन्हें पांच सौ रुपये दिए जाते थे। सूत्रों के अनुसार सोनू लंबे समय से जुआड़खाना चला रहा था। सरकार बनने के बाद पार्टी के कुछ नेताओं ने उसे समझाया था, लेकिन वह नहीं माना।     
विज्ञापन
विज्ञापन


 सोनू सिंह को भाजपा से निकाला गया
उरई। सोनू के घर पर जुआड़खाना पकड़ने जाने के बाद उन्हें पार्टी से निकाल दिया गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष उदयन पालीवाल ने कहा कि पार्टी पदाधिकारी के घर जुआड़खाना चलना वाकई शर्मनाक है। मामला सामने आते ही क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह को पूरी जानकारी दी गई। क्षेत्रीय नेतृत्व के निर्देश पर सोनू को नगर महामंत्री से तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि अगर पार्टी का कोई पदाधिकारी या कार्यकर्ता गलत काम में संलिप्त पाया जाएगा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उधर सोनू सिंह का कहना है कि पुलिस उन्हें बेवजह फंसा रही है। जिस जगह जुआ पकड़ा गया वह मेरा बाड़ा नहीं है और जुआ के फड़ पर मैं मौजूद भी नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed