{"_id":"5997304f4f1c1b23158b457c","slug":"bikers-aboard-truck-drivers-looted","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार बदमाशों ने ट्रक चालकों को लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार बदमाशों ने ट्रक चालकों को लूटा
अमर उजाला जालाौन
Updated Fri, 18 Aug 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
बरामद हुई बदमाशाें की बाइक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कदौरा। जिले के कदौरा और हमीरपुर जिले के कुरारा थाना क्षेत्र के बीच गुरुवार रात बाइक सवार बदमाशों ने घुम-घूम कर करीब सात ट्रक चालकों से लूटपाट की। बदमाशों का शिकार एक ट्रक चालक ने सरसई जाकर ग्रामीणों को को बताया। सूचना पर पुलिस ने कांबिंग शुरू की तो बदमाश रोड पर एक अन्य ट्रक चालक को लूट रहे थे। थानाध्यक्ष को टोकने पर बदमाश बाइक छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने बाइक कब्जे में ले ली है। लूट का शिकार ट्रक चालक ने तहरीर दी लेकिन फिलहाल पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
फिरोजाबाद जिले के एको थाना क्षेत्र के पेड़त गांव निवासी प्रदीप कुमार पुत्र कृष्ण कुमार ट्रक चलाता है। गुरुवार को वह ट्रक लेकर हमीरपुर जा रहा था। रात करीब एक बजे हमीरपुर जिले के कुरारा थाना क्षेत्र के गांव सरसई और डामर के बीच दो बाइक से आए छह बदमाशों ने ट्रक रोक लिया। बदमाशों ने चालक को ट्रक से खींचकर मारपीट की और जेब में पड़े 3500 रुपये व दो मोबाइल फोन लूट लिए। बदमाश कदौरा थाना क्षेत्र की तरफ भाग निकले। बदमाशों के जाने के बाद प्रदीप सरसई पहुंचा और ग्रामीणों को लूट की जानकारी दी। ग्रामीणों ने यूपी 100 पर पुलिस को सूचना दी। इस पर थानाध्यक्ष मुकेश वर्मा ने फोर्स केे साथ कांबिंग शुरू कर दी। रास्ते में बदमाश ट्रक चालकों के साथ मारपीट करते दिखे। थानाध्यक्ष के आवाज लगाने पर बदमाश अपनी बाइक छोड़कर भागे। पुलिस ने पीछा किया लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर वह भाग निकले। पुलिस ने बदमाशों की बाइक यूपी 91 एच 5477 कब्जे में ले ली है। पुलिस की पड़ताल में पता चला कि बदमाशों ने रोड पर घूम घूम कर करीब सात ट्रक चालकों से लूटपाट की है। सभी ट्रक चालकों से मारपीट कर नगदी और मोबाइल लूटे गए हैं। ट्रक चालक प्रदीप ने थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष का कहना है कि बदमाशों की तलाश की जा रही है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
इससे पहले भी कई बार हुई है लूट
कदौरा क्षेत्र में ट्रक चालकों से पहले भी लूट की वारदात हो चुकी हैं। अवैध खनन के समय तो यह आम बात थी। कई बार बदमाशों की मारपीट से ट्रक चालकों की हालत गंभीर हो गई थी।
विज्ञापन
दो घंटे बाद पहुंची कुरारा पुलिस
ट्रक चालक से लूट की सूचना मिलते ही कदौरा थानाध्यक्ष तुरंत मौके पर पहुंच गए लेकिन हमीरपुर के कुरारा थाने की पुलिस दो घंटे बाद मौके पर पहुंची। इससे बदमाशों को पकड़ा नहीं जा सका।