{"_id":"5bc2392ebdec2269717a1584","slug":"beat-up-a-young-man-and-rob","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को पीटकर लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक को पीटकर लूटा
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
Updated Sat, 13 Oct 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
मारपीट
- फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवम सिंह पुत्र बालेन्द्र सिंह निवासी परासन हाल मुकाम मोहल्ला मनीगंज कालपी ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार की देर शाम वह नगर के मुन्ना फुलपावर चौराहे से रामचबूतरा मोहल्ले की ओर जा रहा था। तभी जावेद पुत्र इनामुद्दीन अपने तीन साथियों के साथ आया और उसे घेरकर गालीगलौज करने लगा।
विज्ञापन
विरोध करने पर मारपीट कर दस हजार रुपये, मोबाइल व सोने की जंजीर लूट ली व धमकी देते हुए भाग गए। शिवम के मामा दीपू सिंह ने बताया कि मारपीट की घटना से आहत शिवम ने मनीगंज स्थित घर आकर फांसी लगा ली तभी घर की महिलाओं की नजर पड़ गई तो उसे किसी तरह बचाया और इलाज के लिए अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि सूचना के बाद कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया था पर पूछताछ कर छोड़ भी दिया। लूट की घटना की तहरीर देते ही पुलिस ने रिपोर्ट लिखने में आनाकानी भी शुरू कर दी और मामले को टरकाने की कोशिश करने लगी।इसके बाद पीड़ित पक्ष ने सीओ सुबोध गौतम को मामले की जानकारी दी। सीओ की दखल के बाद कोतवाली पुलिस ने जावेद व उसके तीन साथियों के खिलाफ लूट की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि लेनदेन का विवाद है फिलहाल मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन