फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   After killing the woman blew corpse

महिला की हत्या के बाद फूंकी लाश

Sun, 06 Dec 2015 11:10 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई Updated Sun, 06 Dec 2015 11:10 PM IST
विज्ञापन
After killing the woman blew corpse
महंत नगर के डाढी रोड पर एक महिला की दहेज की खातिर हत्या कर दी गई। फिर
विज्ञापन
साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से उसकी लाश जला दी गई। घटना के बाद से ससुरालीजन फरार हैं। सूचना पर तहसीलदार व पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव पोस्टमार्टम के लिया भिजवा दिया है। मायके वालों ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है।

रविवार तड़के महंतनगर के डाढी रोड पर रहने वाले राजकुमार रजक की पत्नी डाली की लाश घर के ही आंगन में अधजली स्थिति में पाई गई। ससुरालीजन घटना के बाद से फरार थे। शव देखने से साफ लग रहा था कि हत्या के पूर्व डाली की बर्बरता पूर्वक पिटाई की गई थी। मारपीट के निशान उसके शरीर के विभिन्न हिस्सों पर थे। उसके सिर के बाल बुरी तरह से

नोंचे गए थे। इसके बाद हत्या कर शव को घर में ही जला दिया गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर सुरही चौकी इंचार्ज दरोगा दिनेश यादव मौके पर पहुंचे। तहसीलदार जितेंद्रपाल भी मौके पर पहुंच गए। उनकी मौजूदगी में शव का पंचायतनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। एसपी एन कोलांचिं के निर्देश पर फील्ड यूनिट की टीम ने भी आकर जरूरी साक्ष्य इकट्ठा किए। मौका-ए-वारदात से जले कपड़े, चप्पलें, टूटा मोबाइल, केरोसिन की जरीकेन आदि के अलावा मृतका के नोंचे हुए बाल भी बरामद हुए हैं।

इधर, घटना स्थल पर पहुंचे मृतका के मायके वाले घटना से अवाक थे। डाली के पिता रघुवीर पुत्र रामदयाल निवासी ग्राम सिंगर्रा थाना सदर बाजार झांसी ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि 11 मई 2011 को पर्याप्त दान दहेज देकर अपनी बिटिया का विवाह महंतनगर निवासी राजाराम रजक के बेटे राजकुमार के साथ किया था। तबसे लालची ससुराली जन

बाइक और सोने की चेन की मांग कर रहे थे। इसके लिए बेटी का उत्पीड़न शुरू कर दिया।  रोज उसके साथ मारपीट की जाती। इसकी शिकायत अक्सर डाली फोन पर परिजनों से करती थी। इस पर रामदयाल ने ससुरालीजनों को आश्वासन भी दे दिया था कि पैसा होते ही उनकी मांग पूरी कर दी जाएगी। वे डाली के साथ मारपीट न करें। शनिवार रात 11.39 बजे

उनके पास डाली का फोन आया कि उसके ससुराल वाले उसे बुरी तरह मार रहे हैं। वह फोन पर पापा बचा लो, मै मरना नहीं चाहती चीखती रही। सुबह जब दामाद राजकुमार को फोन किया तो उसका फोन नहीं उठा। जानकारी की तो मालूम

चला कि डाली को मार दिया गया। रघुवीर की तहरीर पर मृतका के पति राजकुमार, जेठ आनंद रजक, जेठानी संतोषी, देवरों सुनील व अनिल के खिलाफ दहेज हत्या में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की तफ्तीश सीओ मनोजकुमार गुप्ता कर रहे हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed