फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   After calling the father, the girl jump up in the Yamuna

पिता को फोन करने के बाद यमुना में कूदी छात्रा, मौत

Fri, 12 Apr 2019 11:27 PM IST
gaurav gaurav अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन Published by: gaurav gaurav Updated Fri, 12 Apr 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
After calling the father, the girl jump up in the Yamuna
घटनास्थल पर रोते बिलखते ज्योति के पिता - फोटो : amar ujala

उरई के पुराना पटेल नगर निवासी किसान रमाकांत दीक्षित की बेटी ज्योति (20) ने शुक्रवार शाम यमुना पुल से छलांग लगा दी। ज्योति बीएड प्रथम वर्ष की छात्रा थी। छलांग लगाने से पहले ज्योति ने राहगीर के मोबाइल से घर पर पिता को फोन कर बताया कि वह यमुना पुल से कूदने जा रही है। ज्योति को कूदते देख राहगीर भी सकपका गया और उसने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी। कुछ ही देर में पुलिस और ज्योति की तलाश करते हुए परिजन भी मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन


पुलिस ने गोताखोरों की मदद से ज्योति को बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बेटी का शव आंखों के सामने देख पिता रमाकांत चीख पड़ा। परिवार के लोगों ने बड़ी मुश्किल से उन्हें संभाला। परिजनों के मुताबिक ज्योति तीन बहनों और एक भाई में सबसे छोटी थी। कोतवाल का कहना है कि पिता ने अभी कुछ नहीं बताया है, पर साथ आए नाते रिश्तेदारों का कहना है कि ज्योति मोबाइल अधिक इस्तेमाल करती थी, इसी कारण अक्सर घरवाले उसे टोकते थे। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन


सुबह हलवा खिलाकर गई थी बिटिया
उरई स्थित घर पर मौजूद ज्योति के दादा हरिनारायण ने बताया कि बिटिया नवरात्र के व्रत रह रही थी, सुबह  उसने घर पर सभी के लिए हलवा बनाया था और उन्हें भी देकर निकली थी। क्या पता था कि उसके जाने के बाद अब सिर्फ उसकी मौत की सूचना ही आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


खबर सुनते ही हाथ से छूट गया फोन
शाम को जैसे ही रमाकांत के फोन पर ज्योति ने अपने आत्महत्या करने की बात बताई तो वह बेटी का नाम लेते हुए चीख पड़े और मोबाइल उनके हाथ से छूट गया। मां अनीता भी बेटी की मौत की खबर सुनकर बदहवास हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed