फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   accused Woman in dowry murder hanged

दहेज हत्या में आरोपी महिला ने फांसी लगाकर जान दी

Sun, 25 Nov 2018 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन Updated Sun, 25 Nov 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
accused Woman  in dowry murder hanged
महिला का पति रतन सिंह। - फोटो : amar ujala

एट थाना क्षेत्र के ग्राम वर्ध निवासी रतन सिंह निरंजन की पत्नी रामजानकी (55) ने शनिवार की देर शाम कच्चे घर में फांसी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। परिजनों को जानकारी हुई तो वे लोग महिला को फांसी के फंदे से उतारकर जिला अस्पताल लाए जहां डाक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। महिला के पति रतन सिंह ने बताया कि 24 अगस्त 2017 को उसके बेटे विनोद की पत्नी सुंदरी नेे अपने घर के अंदर बने कुएं में अनन्या (5) अनमोल (3) को फेंककर खुद फांसी लगाकर जान दे दी थी।

विज्ञापन


इसी मामले को लेकर महिला के मायके वालों ने हम लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी, कुछ दिन हम दोनों जेल में भी रहे। कुछ माह पहले जमानत मिलने पर बाहर आए थे। क्योंकि मुकदमा अभी भी चल रहा था, इसलिए हर तारीख पर अदालत भी जाना पड़ता था। रोज-रोज की परेशानी और खुद पर दहेज हत्या का आरोप लगने से रामजानकी हमेशा परेशान रहा करती थी। इसके चलते वह कहा भी करती थी कि अब इस आरोप के साथ जीने का मन नहीं करता है। लेकिन वह हमेशा उसे समझा देता था, आज इसी सोच के चलते उसने फांसी लगाकर जान दे दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed