फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Accused of burning a young woman

युवती को जलाकर मारने का आरोप

Wed, 05 Apr 2017 11:57 PM IST
अमर उजाला/उरई
अमर उजाला/उरई Updated Wed, 05 Apr 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन

उरई (जालौन)। दहेज में एक लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर ससुरालियाें ने विवाहिता के ऊपर मिट्टी का तेल डालकर जला दिया। मायके वालाें ने उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टर ने मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया। वहां पर उसकी मौत हो गई। पिता ने ससुरालियाें के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने आरोपियाें के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की बात कही है। बांदा जनपद के चिल्ला थाना के गांव पिपरैंधा निवासी पिता रामभवन सिंह ने आटा थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने अपनी बेटी आराधना (22) का विवाह आटा थाने के गांव परासन निवासी बाबू सिंह के साथ किया था।

विज्ञापन


उसने अपनी हैसियत के मुताबिक दान दहेज भी दिया था लेकिन ससुरालीजन उसे अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे और सोमवार को उसके ऊपर केरोसिन डालकर आग लगा दी। उसे जानकारी हुई तो वह बेटी को गंभीर हालत में मेडिकल कालेज झांसी ले गया। जहां उपचार के दौरान मंगलवार की देर रात उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पति बाबू सिंह, ससुर चुनमुन सिंह, सास मुन्नी सहित चार ससुरालियाें के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले में कार्रवाई की बात कह रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed