फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   A year and a half after marriage, the woman was burnt to death by fire

शादी के डेढ़ साल बाद ही विवाहिता की आग से जलकर मौत

Fri, 07 Dec 2018 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन Updated Fri, 07 Dec 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
A year and a half after marriage, the woman was burnt to death by fire
वंदना का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

क्षेत्र के गढ़ा निवासी अखिलेश की पत्नी वंदना (22) बुधवार की शाम संदिग्ध हालात में जल गई। ससुरालीजन महिला को जिला अस्पताल गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सिकरी व्यास थाना कोटरा से जिला अस्पताल पहुंचे वंदना के पिता गोटीराम व मामा जगत सिंह ने आरोप लगाया कि ससुरालियों ने दहेज की मांग को लेकर वंदना को मुंह में कपड़ा ठूंसकर मारा पीटा जब उसकी मौत हो गई तो उसके ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी।

विज्ञापन


पिता ने बताया कि उसने बेटी की शादी 29 अप्रैल 2017 को अखिलेश के साथ की थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले  बाइक की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर उन्होंने बेटी की हत्या कर दी। पिता ने आटा थाना पुलिस को तहरीर दी। आग से जली वंदना के मायके पक्ष के लोग सूचना पाकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां पुलिस ने शव नहीं देखने दिया। इसपर मायके पक्ष के लोगों ने आक्रोशित होकर हंगामा काटा। जिसपर काफी देर बाद पुलिस ने मायके पक्ष के लोगों को शव देखने दिया।
विज्ञापन


वंदना ने तीन माह पहले ही बच्चे गौरव को जन्म दिया। जिसके बाद कुछ दिनों के लिए घर पर खुशियों ने दस्तक भी दी थी। अचानक ससुरालियों का लालच जागा और उन्होंने वंदना का उत्पीड़न शुरू कर दिया। दुधमुंहा गौरव नाना की गोद में सो रहा था, उसे नहीं मालूम था कि अब उसे लोरी देकर सुलाने वाली मां कभी नहीं मिल पाएगी।इस पर थानाध्यक्ष आनंद कुमार सिंह का कहना है कि पति समेत अन्य ससुरालियों पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही कार्रवाई भी की जाएगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed