फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   A historisheeter killed by ax

हिस्ट्रीशीटर की कुल्हाड़ी मारकर हत्या

Wed, 14 Jun 2017 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/उरई
अमर उजाला ब्यूरो/उरई Updated Wed, 14 Jun 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
A historisheeter killed by ax
जांच पड़ताल करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

कदौरा। थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात हिस्ट्रीशीटर की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी गई। बुधवार को सुबह अर्धनग्न अवस्था में उसका शव खेत में पड़ा मिला। पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगोई एएसपी सुरेंद्रनाथ केे साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया और थाना पुलिस से जानकारी ली। एसपी ने अल्टीमेटम दिया कि जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाए। फोरेंसिक टीम ने भी घटना स्थल पर पहुंचकर साक्ष्य संकलन किया। सीओ के मुताबिक फिलहाल रंजिश अथवा अवैध संबंधों के बिंदु पर जांच पड़ताल की जा रही है। वह आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति था। उसके खिलाफ थाने में कई मामले भी दर्ज थे जिससे माना जा रहा है कि किसी ने रंजिश में उसकी हत्या कर दी।

विज्ञापन


कदौरा के कानाखेड़ा का रहने वाला हिस्ट्रीशीटर दुष्यंत सिंह उर्फ कप्तान सिंह (43) पुत्र हरिमोहन कस्बा कदौरा स्थित थाने के समीप रहता था। परिजनों के मुताबिक मंगलवार देर शाम खाना लेकर दुष्यंत कानाखेड़ा व चितौरा के बीच में पड़ने वाले खेत पर पहुंचा। इस दौरान उसने देर रात पड़ोस स्थित खेत के चौकीदार कल्लू चौधरी के साथ खाना खाया। इसके बाद कप्तान खेत में बनी झोपड़ी में जाकर सो गया। कल्लू ने बुधवार सुबह खेत में दुष्यंत का शव देखा। उसके शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था। उसने घटना की जानकारी थाने में दी तो इंस्पेक्टर मुकेश वर्मा मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना किया। सूचना मिलने पर सीओ सुबोध गौतम व फोरेंसिक टीम के अधिकारी भी पहुंच गए और घटनास्थल पर मिले साक्ष्यों को लिया। सीओ ने बताया कि घटना का खुलासा करने के लिए थाना पुलिस को सख्त निर्देश दिए गए हैं। इंस्पेक्टर का कहना है कि घटना में चौकीदार कल्लू समेत दो तीन संदिग्धों को उठाया है जिनसे पूछताछ की जा रही है। शीघ्र ही हिस्ट्रीशीटर की घटना का पर्दाफाश होगा।
विज्ञापन


अक्सर मां-बाप को पीटता था
पुलिस सूत्रों की मानें तो कप्तान सिंह की आदतों से उसके माता-पिता भी तंग आ चुके थे। पड़ोस के लोगों के मुताबिक अक्सर कप्तान घर में पैसे को लेकर लड़ाई करता था। विरोध करने पर मां-बाप के साथ मारपीट भी करता था। कई बार बीच बचाव के दौरान उसने पड़ोसियों के साथ भी अभद्रता की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लंबरदार को मारी थी कल्हाड़ी
परिजनों की मानें तो मृतक कप्तान सिंह बुरी आदतों में पड़ चुका था। इलाके के लोगों के मुताबिक करीब एक सप्ताह पूर्व कप्तान सिंह का गांव के ही लंबरदार से किसी बात को लेकर वाद विवाद हुआ था जिसमें कप्तान ने उसे कुल्हाड़ी मारकर घायल कर दिया था।


दो घंटे बाद पहुंची फोरेंसिक 'rc
कुल्हाड़ी से काटकर की गई युवक की हत्या में फोरेंसिक टीम की लापरवाही साफ तौर पर दिखाई दी। सूत्रों की मानें तो घटना की जानकारी थाना पुलिस ने फौरन ही मिल गई थी, लेकिन फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम करीब दो घंटे बाद पहुंची। तब तक काफी साक्ष्य भी मिट चुके थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed