{"_id":"5cb0dbc9bdec22147057b96c","slug":"91555094473-jalaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सगी बहनों से युवकों ने किया दुराचार का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो सगी बहनों से युवकों ने किया दुराचार का प्रयास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कदौरा। शौच के लिए गईं दो सगी बहनों से तीन युवकों से दुष्कर्म का प्रयास किया।
थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने थाना पुलिस को तहरीर दी कि शुक्रवार सुबह 10 बजे उसकी दो पुत्रियां शौच के लिए खेत पर गईं थीं। तभी गांव के ही तीन युवक उसकी दोनों पुत्रियों को लाही के खेत में खींच ले गए और दुष्कर्म का प्रयास किया। पुत्रियों के शोर मचाने पर आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों को आता देखकर तीनों युवक जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।
पुत्रियों ने घर आकर घटना बताई तो वह युवकों के घर शिकायत करने पहुंची तो युवकों ने लाठी डंडों से उसे पीटा और गला दबाकर मारने की कोशिश की। गांव के लोगों ने बीच बचाव कर बचाया। वह किसी तरह थाने पहुंची और पुलिस से शिकायत की। थानाध्यक्ष कामता प्रसाद का कहना है कि मामला पारिवारिक विवाद का है। महिला की शिकायत पर जांच की जा रही है।