{"_id":"5c436b6bbdec22073e1b4804","slug":"81547922283-jalaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी करते पकड़े जाने पर की मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी करते पकड़े जाने पर की मारपीट
विज्ञापन
कदौरा (जालौन)। पड़ोसी के घर में चोरी करते पकड़े जाने पर मारपीट कर भागने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पड़ोसी चोरी के इरादे से घर में घुसा था और पकड़े जाने पर अपने भाई के साथ मिलकर पीड़ित को ही पीटकर सामान लेकर भाग गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
कदौरा थाना क्षेत्र के ग्राम भेड़ी खुर्द निवासी रामऔतार पुत्र मुरलीधर ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार रात वह अपने परिवार के साथ घर पर सो रहा था तभी रात करीब एक बजेे गांव का युवक दीवार फांद कर घर में घुसा और लगभग एक लाख रुपये के जेवर मंगल सूत्र, हाफ पेटी, नाक की कील, बाला, जंजीर व 20 हजार रुपये नगद चोरी कर ली।
इसी दौरान आहट पाकर घर के लोग जाग गए और पड़ोसी को पकड़ लिया। शोरगुल सुनकर आरोपी का भाई भी हाथ में डंडा लेकर आ गया और अपने भाई को देख उसे छुड़ाकर डंडे से हम लोगों के साथ मारपीट की और भाई सहित सामान लेकर भाग गया। रामऔतार ने बताया कि उसकी पत्नी नन्ही देवी की मौत विगत 6 वर्ष पूर्व बीमारी से हो गई थी उसकी तीन पुत्रियां है।
विज्ञापन
जिसमें बड़ी पुत्री क्रांति की बारात 25 फरवरी को मुहारी थाना कदौरा से आनी है जिसके लिए दहेज का इंतजाम कर रहा हूं। लेकिन गांव का युवक सब कुछ चुरा कर भाग गया अब कैसे पुत्री का विवाह करूंगा। प्रभारी निरीक्षक कामता प्रसाद ने कहा कि सत्यता की जांच कर कार्रवाई की जाएगी, अगर चोरी हुई है तो किसी लड़की की शादी रुक नहीं सकती है।