{"_id":"5c3cd20fbdec22737d20b61f","slug":"81547489807-jalaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आडियो वायरल होने पर दरोगा लाइन हाजिर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आडियो वायरल होने पर दरोगा लाइन हाजिर
विज्ञापन
उरई। आटा थाने में तैनात दरोगा की दो ऑडियो वायरल हो गए हैं। जिसमें वह शराब बिक्री कराने के लिए रिश्वत की मांग कर रहे हैं और रिश्वत न देने पर तमंचा लगाकर जेल भेजने की धमकी दे रहे हैं। जब इसकी जानकारी एसपी के पास पहुंची तो उन्होंने दरोगा को लाइन हाजिर कर सीओ सिटी को इसकी जांच सौंप दी।
आटा थाना में तैनात दरोगा हुकुम सिंह के रिश्वत मांगने के दो ऑडियो वायरल हो गए हैं। जिसमें दारोगा ने मंगल सिंह को फोन कर अवैध शराब की बिक्री के लिए रिश्वत की मांग की है। रिश्वत न देने पर तमंचा लगाकर जेल भेजने की बात भी कही है।
ऑडियो वायरल होने पर एसपी अरविंद चतुर्वेदी ने मामले को संज्ञान में लेते हुए दरोगा का लाइन हाजिर कर दिया है। और उसकी जांच सीओ सिटी संतोष कुमार को सौंप दी है। वहीं एसपी का कहना है कि जांच में दोषी पाए जाने पर दरोगा के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।