फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   छत से कूदकर भागे जिलाबदर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

छत से कूदकर भागे जिलाबदर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sun, 06 Jan 2019 12:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jan 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
छत से कूदकर भागे जिलाबदर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
कोटरा। पिछले छह माह से जिलाबदर चल रहे हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने के लिए पुलिस की तीन टीमों ने शुक्रवार देर रात उसके घर पर दबिश दी थी। पुलिस को देखते ही जिलाबदर छत से कूदकर मोहल्ले में छिप गया था। छत के कूदने पर उसके एक पैर में फैक्चर भी हो गया है। परिजन उसे रात को जंगल के रास्ते इलाज कराने ले जा रहे थे। तभी पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कार्रवाई कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


कोटरा थाना क्षेत्र के सिकरी व्यास गांव निवासी रामकिशोर अहिरवार पर पुलिस रिकार्ड में कई आपराधिक मामले दर्ज थे, इसी कारण छह माह पहले उसे जिला बदर कर दिया गया था। जिला बदर होने के बाद भी वह गांव में अपने घर में रह रहा था। पुलिस को सूचना मिलने पर शुक्रवार की देर रात दस बजे एसओजी टीम ने एट थाना व कोटरा थाना पुलिस के साथ उसके घर में दबिश दी।
विज्ञापन


पुलिस को देखते ही जिला बदर रामकिशोर घर की छत से मकान के पिछवाड़े कूद गया और अंधेरे में गायब हो गया। छत से कूदने से उसके एक पैर में फैक्चर हो गया। पुलिस के जाने के बाद परिजन उसे जंगल के रास्ते से कार द्वारा इलाज के लिए कहीं ले जा रहे थे। तभी पुलिस ने जंगल में कार की रोशनी देखकर उसे गिरफ्तार कर लिया और कानूनी कार्रवाई कर जेल भेज दिया। इस दौरान कोटरा थानाध्यक्ष विनय दिवाकर, एसआई अरविंद दुबे, सलीम खान, एट थाना पुलिस व एसओजी टीम मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed