{"_id":"5ccf3137bdec22075f57776f","slug":"71557082423-jalaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर के विवाद में युवक पर तेजाब फेंकने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मंदिर के विवाद में युवक पर तेजाब फेंकने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालौन। पैतृक मंदिर में पूजा के लिए गए सराफा व्यापारी के बेटे कपिल सोनी पर शनिवार की रात कुछ लोगों ने तेजाब फेंक दिया। जिससे कपिल मामूली रुप से झुलस गया। कपिल के परिजनों ने मंदिर के पुजारी व उनके बेटे पर आरोप लगाकर तहरीर दी है। कोतवाल देवेंद्र का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। मामला मंदिर के विवाद का है।
कपिल सोनी रोज की तरह शनिवार की रात लगभग 9 बजे चुर्खी रोड स्थित अपने पैतृक मंदिर पूजा के लिए गए थे। पूजा के दौरान ही उन पर किसी ने एसिड फेंक दिया। जिससे कपिल झुलस गया। आसपास मौजूद लोग उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां से कपिल को झांसी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।
वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस को कपिल के पिता व मंदिर के ट्रस्टी हरीश कुमार सोनी ने बताया कि मंदिर को लेकर पुजारी रूपनारायण के साथ मंदिर को लेकर उनका विवाद चल रहा है। जिसके चलते पुजारी उनके परिवार से रंजिश मानते हैं। इसी रंजिश के चलते कपिल पर तेजाब फेंका गया है। वहीं, मंदिर के पुजारी रूपनारायण ने बताया कि मंदिर के विवाद के चलते उन्हें फंसाया जा रहा है। कोतवाल देवेंद्र सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।