फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   बिना ताला और शटर तोड़े करता था चोरी

बिना ताला और शटर तोड़े करता था चोरी

Sat, 23 Feb 2019 12:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Feb 2019 12:38 AM IST
विज्ञापन
बिना ताला और शटर तोड़े करता था चोरी
उरई। दो दिन पूर्व मोबाइल की दुकान से चोरी में गए सामान के साथ पुलिस ने एक शातिर चोर को पकड़ा है। उसके पास से तमंचा व कारतूस भी बरामद हुआ है। एसपी स्वामी प्रसाद ने बताया कि अक्सर चोर शटर के ताले तोड़ते हैं या फिर जैक लगाते हैं, लेकिन पकड़ा गया चोर सीधे शटर पर चढ़ता है और शटर के कवर को तोड़कर उस रास्ते से दुकान में घुसता था।
विज्ञापन


उरई कोतवाली क्षेत्र के तुलसीनगर निवासी महेंद्र कौशल पुत्र रामस्वरुप कौशल की राठ रोड स्थित दुकान से 20 फरवरी की रात को चोरों ने शटर तोड़कर दुकान में रखे की पैड वाले 16 मोबाइल, 9 मोबाइल टच स्क्रीन पुराने, 10 बैट्री, आधारकार्ड, 800 रुपये चोरी कर लिए थे। दुकान मालिक ने 21 फरवरी को शहर कोतवाली में चोरी का मामला दर्ज कराया था।
विज्ञापन


एसपी ने शुक्रवार को अपने आवास पर घटना का खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस टीम ने मोहल्ला राजेंद्र नगर जाने वाली सड़क पर शुक्रवार की सुबह 8.30 बजे शंभु पुत्र बोनू निवासी ग्राम विष्णुपुर थाना कुश्रेवर जिला दरभंगा बिहार हाल पता गल्लामंडी राठ रोड को गिरफ्तार कर लिया। चोर के पास से पुलिस को 315 बोर तमंचा, एक कारतूस, 16 मोबाइल की पैड वाले, 9 मोबाइल टच स्क्रीन पुराने, 10 मोबाइल बैट्री आधार कार्ड व 800 रुपये बरामद कर लिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि उसने गल्लामंडी के सामने मोबाइल दुकान में भी चोरी की थी। चोरी के सामान को बेचने जा रहा था। तभी पुलिस ने पकड़ लिया। चोर को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में कोतवाल शिवगोपाल वर्मा, उपनिरीक्षक विश्वनाथ सिंह, केशव दयाल, सिपाही बृजेंद्र भदौरिया, मानवेंद्र सिंह, रामसिंह मौजूद रहे।


सांप की तरह शटर पर चढ़ता है शंभू
पुलिस के सामने पकड़े गए चोर शंभू ने बताया कि उसे शटर पर चढ़ने का अच्छा अभ्यास है, उसने जितनी भी चोरियां की न कहीं शटर तोड़ा और न ताला, सीधे शटर पर चढ़कर उसके कवर के रास्ते से ही दुकान में घुसा। पुलिस कर्मियों में भी शंभू के सांप की तरह चढ़ने की खूब चर्चा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed