फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   बाइक लूट के प्रयास में बट मारकर लहूलुहान किया

बाइक लूट के प्रयास में बट मारकर लहूलुहान किया

Thu, 21 Feb 2019 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Feb 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
बाइक लूट के प्रयास में बट मारकर लहूलुहान किया
छह युवकों ने मंगलवार की रात बाइक सवार युवक को रोककर बाइक छीनने की कोशिश की। विरोध करने पर हमलावरों ने उसे तमंचे की बट से पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया। ग्रामीणों ने घायल युवक को सीएचसी में भर्ती कराया है।
विज्ञापन



मोहल्ला पुरवा निवासी मनोज कुमार पुत्र मन्नीलाल ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि मंगलवार रात 8 बजे वह रिश्तेदारी में गांव जकसिया जा रहा था, तभी गांव के बाहर छह दर्जन युवकों ने उसे रोका और बाइक छीनने की कोशिश की।
विज्ञापन


विरोध करने पर हमलावरों ने उसे तमंचे की बट से मारकर घायल कर दिया। चीख पुकार सुन खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों भी दौड़ पड़े। यह देख हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। इसके बाद ग्रामीण उन्हें लेकर सीएचसी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनोज ने बताया कि हमलावरों ने दो महीने पहले वर्तमान बीडीसी व उसके परिजनों को घर में घुसकर मारपीट की थी। यह लोग आए दिन लोगों के साथ लूटपाट करते हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है, मामला आपसी रंजिश का लग रहा है।

तमंचे की बट से पीट-पीटकर लहूलुहान किया
युवक से बाइक लूटने का किया प्रयास
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed