फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   5 Thieves Arrested

पांच शातिर चोर गिरफ्तार

Sun, 25 Jun 2017 12:26 AM IST
अमर उजाला जालौन
अमर उजाला जालौन Updated Sun, 25 Jun 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
5 Thieves Arrested
पकडे़ गए चोर। - फोटो : अमर उजाला

ट्रेनों में चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय चोर गिरोह के पांच सदस्यों को जीआरपी ने गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर के मुताबिक पकडे़ गए चोरों के पास से तीन लाख रुपये के  जेवर भी बरामद किए। इनमें से दो आरोपी उत्तराखंड के निवासी बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन


शनिवार सुबह मुखबिर की सूचना पर जीआरपी थानाध्यक्ष हरिशंकर, क्राइम ब्रांच प्रभारी संजय कुमार सिंह, एसआई राजा भइया ने फोर्स के साथ उरई स्टेशन के समीप घूम रहे पांच संदिग्धों को पकड़ लिया। मोहम्मद अकील पुत्र अकलीम खां निवासी मजरा अक्का भीकनपुर थाना भोजपुर जिला मुरादाबाद, आबिद अली पुत्र फत्तन निवासी शाहपुर थाना भोजपुर जिला मुरादाबाद, मोहम्मद कासिम पुत्र रफीक निवासी हमीदाबाद थाना विलासपुर जिला मुरादाबाद, नईम पुत्र कलुआ निवासी कुंडा चौराहा जनपद ऊधम सिंह नगर (उत्तराखंड), इकरार पुत्र जमील निवासी कुंडा थाना कुंडा जिला ऊधमसिंह नगर (उत्तराखंड)शामिल हैं।
विज्ञापन


तलाशी के दौरान पुलिस ने चोरी किए गए सोने चांदी के तीन लाख रुपये के जेवरात  बरामद कर लिए। आरोपियों  ने पुलिस ने विभिन्न कंपनियों के आठ मोबाइल भी बरामद किए हैं।इंस्पेक्टर के मुताबिक पकड़े गए चोर अंतर्राज्जीय गिरोह के सदस्य बताए जा रहे है। इसका सरगना अकील पुत्र अकलीम निवासी मजरा अक्का भीकनपुर जिला मुरादाबाद है। पुलिस ने उक्त आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है। गिरफ्तार करने वाली टीम को पुलिस अधीक्षक डा. ओमप्रकाश सिंह ने पांच हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed