फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   47 thousand crosses from poultry of animal spinach

लोडर सवार पशुपालक की जेब से 47 हजार पार

Tue, 29 Jan 2019 11:42 PM IST
gaurav gaurav अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन Published by: gaurav gaurav Updated Tue, 29 Jan 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
47 thousand crosses from poultry of animal spinach
पशुपालक राम प्रकाश। - फोटो : amar ujala

मंगलवार को माधौगढ़ निवासी पशुपालक राम प्रकाश पुत्र मेवालाल अपने साथियों के साथ सिकंदरा से बकरियां बेचकर लौट रहा था, तभी नैनापुर के पास अचानक रामप्रकाश को कुछ अहसास हुआ और वह लोडर रोककर उतरा। जैसे ही उनकी नजर कुर्ते की फटी हुई जेब पर पड़ी, उसके होश उड़ गए। जेब में रखे 46 हजार 500 रुपये भी नदारद थे। इससे पहले कि राम प्रकाश कुछ और समझ पाता, उसी लोडर से दो लोग उतरे और ठीक पीछे आ रहे अपने अपाचे सवार साथी के साथ बैठकर औरैया की ओर भाग निकले।

विज्ञापन


तब राम प्रकाश समझ गए कि लोडर में बैठे हुए लोगों ने ही उनकी जेब काटी है। इसकी सूचना उसने पुलिस को दी। पुलिस का कहना है कि टप्पेबाज औरैया के ही लग रहे हैं, जल्द ही उनकी धरपकड़ भी की जाएगी। बता दें कि नैनापुर रोड पर ही सप्ताह भर पूर्व असलहों से लैस एक ही बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने दंपति से तमंचे के बल पर करीब एक लाख की लूट की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed