{"_id":"5c967c91bdec22141a4a1858","slug":"41553366161-jalaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकों की भिड़ंत में घायल साले की भी मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइकों की भिड़ंत में घायल साले की भी मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुरा (जालौन)। शुक्रवार को दो बाइकों की भिड़ंत में घायल की झांसी ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया।
रामपुरा थाना क्षेत्र के फतेपुरा पुलिया के पास शुक्रवार रात 9 बजे दो बाइकों में आमने सामने भिड़ंत हो गई थी। जिसमें एक बाइक पर सवार रामपुरा के संकटमोचन निवासी गांधारी पाल (32) पुत्र हीरालाल की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि उनके साले लालता (24) पुत्र रामसनेही निवासी पतराही को गंभीर हालत में डाक्टरों रेफर कर दिया था। परिजन उसे लेकर झांसी जा रहे थे, रास्ते में लालता की भी मौत हो गई।
वहीं दूसरी बाइक पर सवार अंकित दुबे पुत्र मुरलीधर दुबे का पैर फैक्चर हो गया था। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सड़क हादसे में हुई जीजा साले की मौत की सूचना जैसे ही घर पहुंची तो घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि मृतक लालता की 6 जून को शादी होनी थी।