फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   25 lakhs of theft from the farmer and the house of the plot

किसान व आढ़ती के घर से 25 लाख की चोरी

Wed, 21 Feb 2018 11:32 PM IST
अमर उजाल, जालौन
अमर उजाल, जालौन Updated Wed, 21 Feb 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
25 lakhs of theft from the farmer and the house of the plot
चोरी के बाद खुली पड़ी अलमारी में बिखरा सामान। अमर उजाला - फोटो : amar ujala
पंडोरा गांव में मंगलवार रात चोरों ने एक आढ़ती के घर से करीब 20 लाख और किसान के घर से करीब पांच लाख के नगदी-जेवर पार कर दिए। चोर घर के बाहर कुंडी लगाकर भागे तो आढ़ती की नींद टूटी। आढ़ती के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने चोरों को बाइक पर भागता देख पीछा भी किया। एएसपी के साथ कदौरा पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मुआयना किया है।
विज्ञापन


कदौरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंडोरा में मंगलवार रात चार चोरों ने धावा बोल दिया। चोरों ने सबसे पहले गांव के किसान कमलेश द्विवेदी पुत्र राम अवतार द्विवेदी के घर पर धावा बोला। चोर मकान के पीछे की दीवार के सहारे छत पर पहुंचे और फिर आंगन में उतर आए। घर के लोग जिन कमरों में सो रहे थे उनके दरवाजों की कुंडी बाहर से बंद की। फिर एक कमरे में रखी अलमारी का लॉक तोड़कर नगदी व जेवरात चोरी कर भाग निकले।
विज्ञापन


इसके बाद कमलेश के पड़ोसी आढ़ती आशाराम गुप्ता पुत्र स्व. रामेश्वर गुप्ता के घर के मैन गेट से चोर अंदर घुसे। जहां घर के लोग कमरों में सो रहे थे वहां की कुंडी बाहर से बंद कीं। फिर जिस कमरे में अलमारी और बक्से रखे थे वहां घुस आए। ताले तोड़े और उनमें रखे रुपये व सोने चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। खटपट से आशाराम की नींद खुल गई। उसने कमरे से बाहर निकलने की कोशिश की, लेकिन दरवाजा बाहर से बंद था। आशाराम के शोर मचाने पर चोर सारा सामान समेट कर भाग खड़े हुए। शोरगुल सुनकर पड़ोसी भी घरों के बाहर निकल आए। चोरों को बाइकों से भागता देख ग्रामीणों ने उनका पीछा किया, लेकिन कामयाब नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पड़ोसियों ने आकर कुंडी खोली तो आशाराम को कमरे में रखी अलमारी व बक्सों के ताले टूटे मिले और सामान गायब था। इधर, शोरगुल कमलेश द्विवेदी और उनके परिजन भी नींद से जागे। उनके चीखें सुनकर ग्रामीणों ने कमरों के दरवाजे खोले। कमलेश द्विवेदी के मुताबिक चोर घर से 2 लाख 60 हजार रुपये, जोकि उन्हें प्लाट बेचने के बाद मिले थे और 250 ग्राम चांदी की पायल, एक हाफ पेटी, चार सोने की चूड़ी, एक सोने की जंजीर मिलाकर करीब दो लाख रुपये का जेवरात चुरा ले गए हैं।

वहीं आशाराम गुप्ता ने बताया कि चोर उनके घर से अलमारी में रखे एक लाख 80 हजार रुपये, दो सोने के हार, 20 सोने की अंगूठी, नौ जोड़ी कान की झुमकी, आठ सोने की चूड़ी, सोने की बिंदी, नथुरी, छह सोने की जंजीर, दो मंगलसूत्र, दो सोने का लाकेट, 20 जोड़ी चांदी की तोड़ियां,  30 जोड़ी बिछियां, करीब डेढ़ किलो चांदी की दो कमरपेटी लूट ले गए। जेवरात की कीमत आशाराम ने करीब 18 लाख रुपये बताई है।

बुधवार सुबह सूचना पर थानाध्यक्ष अशोक उपाध्याय फोर्स के साथ गांव पहुंचे। वहीं कुछ ही देर में एएसपी सुरेद्र नाथ तिवारी फारेंसिक टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से पूछताछ की। फारेंसिक टीम ने चोरों के फिंगरप्रिंट आदि लिए साथ ही फोटोग्राफी की। एएसपी ने बताया कि चोरों को पकड़ने के लिए टीमें लगा दी गई हैं।
 
दोनों घरों से चोर बक्से अपने साथ ले गए थे। उन बक्सों को चोरों ने खेत में बैठ कर आराम से खंगाला। इसके बाद उनमें रखे जरूरी सामान चोरी कर बक्सों को फेंक कर चले गए। कमलेश के घर से चोरी हुई बक्सा उनके घर से करीब 200 मीटर दूर खेत में मिला, जबकि आशाराम के यहां का बक्सा घर से कुल 30 मीटर दूर पड़ा मिला।
 
ग्रामीणों ने बताया कि आशाराम के चिल्लाने पर जब वे आए तो चोर भाग रहे थे। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने चार चोरों को भागते हुए देखा, जो कि दो बाइकों पर थे।  
 
चोरों ने घरों में घुसते ही सबसे पहले आंगन व अन्य जगहों पर जल रहे बल्ब व सीएफएल को बंद कर दिया था। जो बल्ब बंद नहीं हुए उन्हें फोड़ दिया।
 
पंडोरा गांव में इससे पहले भी दो माह पूर्व जयप्रकाश के घर चोरी हुई थी। यहां से चोर कुछ नगदी व करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत के जेवरात चोरी कर ले गए थे। इसका आज तक पुलिस खुलासा नहीं कर सकी है।

 
 आढ़ती आशाराम ने बताया कि उनके परिवार के बुजुर्ग सालों से घर में जेवर इकट्ठे करते रहे। ताकि कभी जरूरत पड़ने पर उनसे मदद मिले। बुजुर्गों से मिले जेवरातों को वह आशीर्वाद के तौर पर काफी संभाल के रखते हुए थे। उन्हें क्या पता था कि एक झटके में ही उनका सबकुछ चला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed