फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   युवक को चोरी का आरोप लगाकर पीटा

युवक को चोरी का आरोप लगाकर पीटा

Thu, 10 Jan 2019 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jan 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
युवक को चोरी का आरोप लगाकर पीटा
उरई। मोहल्ले के लोगों ने एक युवक को भवन निर्माण सामग्री चोरी करने का आरोप लगाकर पीटने के बाद पुलिस को सौंप दिया। कोतवाल का कहना है कि मामले की जांचकर आरोपी पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गांधी नगर में गुरुवार दोपहर मोहल्ले के कुछ लोगों ने युवक रामखिलौन पुत्र मल्लू लाल प्रजापति को पकड़ लिया और उस पर आरोप लगाया कि वह मोहल्ले के लोगों के घरों के बाहर र्से इंट, मौरंग व गिट्टी आदि की चोरी करता है।
विज्ञापन


उसके घर पर रखी ईंटें व मौरंग को मोहल्ले के लोगों ने पहचान लिया और उसकी पिटाई की। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। मोहल्ले के मीना वर्मा, लालू पटेल ने पुलिस को बताया कि आरोपी युवक का प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान बन रहा है। व
विज्ञापन
विज्ञापन


ह रात में लोगों के यहां आई ईंट, मौरंग आदि चुराकर ले जाता है और अपने घर का निर्माण करा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस को लोगों ने पकड़े गए युवक को सौंप दिया। वहीं मीना वर्मा व लालू पटेल ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दे दी है। कोतवाल शिव गोपाल वर्मा का कहना है कि जांचकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed