{"_id":"5c7c1df2bdec22737c292801","slug":"201551638002-jalaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घरों से लाखों की चोरी, एक घर में प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो घरों से लाखों की चोरी, एक घर में प्रयास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोंच। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धनौरा में शनिवार रात एक बजे चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाया जिसमें दो घरों से लाखों का माल पार कर दिया जबकि एक घर में आहट सुनकर घरवाले जाग गए तो चोर भागने लगे। इस पर ग्रामीणों ने चोरों का पीछा किया, लेकिन चोर भाग गए। ग्रामीणों ने चोरों को पहचानने का दावा किया, जिसके आधार पर पुलिस ने दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
कोतवाली क्षेत्र के धनौरा गांव में शनिवार की रात चोरों ने नाथूराम पाल पुत्र दयाराम के घर में घुसकर एक हार, बृजबाला, अंगूठी, टॉप्स, हाथ पेटी, दो जोड़ी पायल, तीन जोड़ी बिछिया तथा तेरह हजार रुपये पर हाथ साफ कर दिया। परिजनों ने बताया कि 21 फरवरी को उसकी बेटी आरती की शादी ग्राम क्योलारी हुई थी और 1 मार्च को उसकी चौथी आई थी। चोरी में गया ज्यादातर जेवर आरती का ही है, जो वह अपनी ससुराल से लाई थी। इसके बाद चोरों ने छोटेलाल पुत्र हरकिसुन के घर में धावा बोला।
घर के लोग कमरों में सो रहे थे तो चोरों ने कमरों की कुंडी बाहर से बंद कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर घर से मंगलसूत्र, लॉकेट, दो जोड़ी पायल, चार जोड़ा बिछिया, बृजबाला, हाफपेटी चांदी व 30 हजार रुपये ले गए। वहीं चोरों ने जीतू पुत्र विजयसिंह पटेल के घर में घुसने का प्रयास किया आहट पाकर लोग जागे और हल्ला मचा दिया। इससे चोर भागने लगे। लोगों ने उनका पीछा और दो लोगों को पहचानने का दावा किया। इसी आधार पर पुलिस ने दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। मंडी चौकी प्रभारी राजीवकांत ने मौके पर जाकर पड़ताल भी की है।
विज्ञापन
पुलिस को दी चोरी तहरीर
आटा। कस्बा निवासी बलखंडी ने थाना पुलिस को तहरीर दी कि शनिवार रात उसके घर में घुसकर चोर बक्से में रखे 20 हजार रुपये चुरा ले गए। उसने बताया कि कस्बे में उसकी कबाड़ की दुकान है। घर पर उसकी बहू मिथलेश व पत्नी ऊधम सो रही थीं और वह दुकान में सोया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।