फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   जनातियों व बरातियों के बीच चलीं लाठियां, तीन घायल

जनातियों व बरातियों के बीच चलीं लाठियां, तीन घायल

Wed, 08 May 2019 12:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
जनातियों व बरातियों के बीच चलीं लाठियां, तीन घायल
माधौगढ़। जनवासे में बारात के स्वागत समारोह के दौरान दो पक्षों में किसी बात पर कहा सुनी हो गई। बात बढ़ने पर देखते ही देखते लाठी-डंडे चलने लगे। इससे बरातियों में अफरातफरी मच गई। मारपीट में एक पक्ष के तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। लोगों ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां एक बराती के सिर में गहरी चोट होने से डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


गोहन थाना क्षेत्र के गांव कुरसेड़ा में ग्राम चितौरा से बारात आई थी। ग्रामीण बारातियों को नाश्ता करा रहे थे। उसी समय किसी बात पर जनाती व बरातियों में किसी बात पर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते जनातियों ने लाठी डंडों से मारना पीटना शुरू कर दिया। अचानक लाठी डंडा चलने से बरातियों में भगदड़ मच गई। हमले में तीन लोग भूपेंद्र सिंह (32), संदीप सिंह (26)पुत्र जोश सिंह व देवंद्र सिंह (20) पुत्र अतवल सिंह घायल हो गए।
विज्ञापन


परिजनों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां भूपेंद्र सिंह के सिर में गहरी चोटें व हाथ में फैक्चर होने ने डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वही संदीप के सिर व देवेंद्र की आंख के पास चोटें आई हैं। घायल भूपेंद्र सिंह ने बताया कि श्याम सिंह, ऋषि सिंह, दिग्विजय सिंह के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थानाध्यक्ष आनंद कुमार पांडे का कहना है कि फिलहाल नशेबाजी के विवाद में मारपीट की बात सामने आ रही है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed