फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   वाराणसी से लापता हुआ जालौन का छात्र

वाराणसी से लापता हुआ जालौन का छात्र

Thu, 10 Jan 2019 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jan 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
वाराणसी से लापता हुआ जालौन का छात्र
जालौन। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के डीएवी कॉलेज में बीए ऑनर्स में अध्ययनरत नगर का प्रतिभावान छात्र अभिषेक राठौर 5 जनवरी को वाराणसी से घर आने के लिए निकला था। तभी से लापता है। बेटे के न मिलने से परिजनों ने पुलिस में मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन


अभिषेक के पिता राजेश कुमार राठौर निवासी मोहल्ला तोपखाना शिक्षा विभाग में लिपिक पद पर कार्यरत हैं। अभिषेक के चाचा रविप्रकाश राठौर ने बताया कि अभिषेक के पिता राजेश उसकी खोज के लिए वाराणसी गए हैं। घर में अभिषेक की मां पुष्पा राठौर ही नहीं बल्कि सभी परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


बताया कि अभिषेक बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में पढ़ रहा था। डीएवी कालेज में बीए ऑनर्स में उसका प्रवेश भी हो गया था। अभिषेक वहीं पर किराए के मकान में अपने सहपाठी आर्यन के साथ रह रहा था। उसके कालेज में 5 जनवरी से अवकाश था। इस कारण उसे घर आना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


5 जनवरी की शाम लगभग साढ़े 4 बजे मां पुष्पा देवी को उसने फोन पर बताया कि वह 5 जनवरी की रात लगभग साढ़े 10 बजे वह मडुवाडीह से नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस से घर के लिए निकलेगा। इसके बाद से अभिषेक का कहीं पता नहीं चला। इस संबंध में जब उसके सहपाठी आर्यन से बात की गई तो उसने बताया कि अभिषेक ने घर जाने की बात कही थी।


वह 5 जनवरी की रात लगभग साढ़े 8 बजे अभिषेक के साथ कबीर तिराहे पर आटो स्टैंड तक आया था। जहां से अभिषेक को कैंट स्टेशन के लिए आटो में बैठाकर वापस रूम पर आ गया। तबसे उसका भी संपर्क अभिषेक से नहीं हो सका। अभिषेक के लापता होने की सूचना जालौन पुलिस अधीक्षक के साथ ही वाराणसी पुलिस को भी दे दी गई है। लेकिन अभी तक उसका कोई पता नहीं चल सका है। परिजन व पुलिस लगातार अभिषेक की तलाश में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed