{"_id":"5c8e963ebdec2213e30543f0","slug":"171552848446-jalaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिगों को न बेचें शराब व बीयर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिगों को न बेचें शराब व बीयर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालौन। नाबालिगों को किसी भी प्रकार से शराब व बीयर की बिक्री न की जाए। निर्धारित दामों पर ही शराब की बिक्री की जाए। ठेके के आसपास लोगों को शराब न पीने दें। यह निर्देश सीओ सुबोध गौतम ने शनिवार रात शराब एवं बीयर की दुकानों के निरीक्षण के दौरान सेल्समैनों को दिए।
सीओ गौतम ने कोतवाल देवेंद्र सिंह व चौकी प्रभारी शीतला प्रसाद मिश्र के साथ शनिवार रात शराब व बीयर की दुकानों का निरीक्षण किया। जिसमें कुछ दुकानों के आसपास गंदगी मिलने पर उन्होंने सेल्समैन को फटकार लगाई। स्टॉक रजिस्टर के निरीक्षण में कुछ दुकानों पर गड़बड़ी मिलने पर उन्होंने रजिस्टर को दुरुस्त किए जाने के निर्देश दिए, साथ ही उन्होंने ठेके का लाइसेंस भी चेक किया।
इस दौरान उन्होंने सेल्समैनों को कड़े निर्देश देकर कहा कि ठेके से नाबालिग बच्चों को कदापि शराब अथवा बीयर की बिक्री न करें। ऐसी सूचना मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही ध्यान रखें कि किसी व्यक्ति को शराब या बीयर के ठेके के आसपास उसका सेवन करने की अनुमति न दें। यदि कोई ऐसा करता है तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दें। होली के त्योहार पर शराब की दुकानें पूर्ण रूप से बंद रखें। न तो दुकान से अथवा आसपास से शराब की बिक्री करें।