फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   करीबियों व सराफा कारोबारियों से पूछताछ में जुटी पुलिस

करीबियों व सराफा कारोबारियों से पूछताछ में जुटी पुलिस

Wed, 06 Mar 2019 01:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
करीबियों व सराफा कारोबारियों से पूछताछ में जुटी पुलिस
कोंच। कस्बे के मोहल्ला पटेलनगर में कपड़ा व्यवसायी अमर अग्रवाल के बंद घर में हुई लाखों की चोरी के खुलासे के लिए पुलिस परिवार के करीबियों से भी पूछताछ कर रही है। सर्विलांस टीम ने कुछ नंबरों को भी रडार में लिया है। वहीं एसओजी ने भी कुछ संदिग्धों को उठाकर पूछताछ शुरू कर दी है। एसपी स्वामी प्रसाद का कहना है कि मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन


बता दें कि क्षेत्र के पटेल नगर निवासी कपड़ा व्यापारी अमर अग्रवाल के घर से चोरों ने लाखों का माल पार कर दिया था। चोर कुछ जेवर और रुपये भी छोड़ भी गए थे। मौके पर ही तिजोरी की चाबी भी मिली थी, जिसे छुआ भी नहीं गया था। इससे ही पुलिस को संदेह है कि वारदात में किसी करीबी का भी हाथ हो सकता है, क्योकि जब अग्रवाल परिवार झांसी शादी समारोह में गया, तब ही घटना को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस ने करीबियों से न सिर्फ पूछताछ की बल्कि कुछ लोगों के नंबर भी सर्विलांस में लेकर घटना वाले दिन की लोकेशन तलाशना शुरू कर दिया। इसके अलावा क्षेत्र के कुछ सराफा कारोबारियों से भी पूछताछ की जा रही है, हो सकता है कि चोरों ने उनसे भी कोई संपर्क किया हो। एसपी का कहना है कि फोरेंसिक की रिपोर्ट का भी इंतजार हो रहा है, यदि परिवार का कोई करीबी घटना में शामिल हुआ तो जल्द ही उसका पता चल जाएगा। इसके बाद खुलासे में अधिक समय नहीं लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed