फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   युवती के घर पर झुलसा मिला युवक, मौत

युवती के घर पर झुलसा मिला युवक, मौत

Wed, 12 Jun 2019 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
युवती के घर पर झुलसा मिला युवक, मौत
जालौन। तीन दिन पूर्व युवती के घर पर युवक आग से झुलसा हुआ मिला। परिजन उसे गंभीर हालत में लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां से उसे ग्वालियर रेफर कर दिया गया। ग्वालियर में इलाज के दौरान मंगलवार को युवक की मौत हो गई है। परिजनों ने युवती व उसके घर वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि जानलेवा हमले का मामला पहले ही दर्ज किया जा चुका है। अब धारा में बढ़ोतरी की जाएगी साथ ही युवक युवती के क्या संबंध थे, इसकी भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन


अमखेड़ा निवासी पवन कुमार पुलिस को बताया कि बीती 9 जून को उनका पूरा परिवार एक शादी समारोह में गया था। रात लगभग 11 बजे गांव की एक लड़की ने षड्यंत्र के तहत उनके पुत्र दीपक (20) के मोबाइल पर फोन कर उसे अपने घर बुलाया। जहां युवती ने अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर दीपक से रुपये की मांग की। जब दीपक ने रुपये देने से इंकार किया तो उसे कमरे में बंद कर लिया और जान से मारने की नीयत से उसके शरीर पर केरोसिन छिड़ककर आग लगा दी।
विज्ञापन


आग से दीपक बुरी तरह से झुलस गया। चचेरे भाई राजेश ने जब घटना की जानकारी दी तो युवती के घर पहुंचे। युवती अपने परिजनों समेत वहां से भाग चुकी थी। दीपक जमीन पर पड़ा तड़प रहा था। वह तत्काल उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे झांसी व वहां से ग्वालियर रेफर कर दिया। मंगलवार की सुबह ग्वालियर में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। कोतवाल देवेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज है, अब उसमें धाराएं बढ़ा दी जाएंगी। फरार आरोपियों की तलाश में भी दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed