फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   पुजारी को बंधक बनाकर जेवर नगदी लूटे

पुजारी को बंधक बनाकर जेवर नगदी लूटे

Tue, 11 Jun 2019 12:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2019 12:44 AM IST
विज्ञापन
पुजारी को बंधक बनाकर जेवर नगदी लूटे
सिरसाकलार (जालौन)। थाना क्षेत्र के गांव सिकन्ना में गांव के बाहर बने मां दुर्गा मंदिर के पुजारी को आधा दर्जन बदमाशों ने बंधक बनाकर मंदिर से जेवर नगदी लूट ली। सुबह मंदिर के पुजारी ने थाना पुलिस को तहरीर दी। थाना प्रभारी का कहना है कि मामला विवाद का लग रहा है, फिर भी जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


सिरसाकलार थाना क्षेत्र के ग्राम सिकन्ना गांव के दुर्गा मंदिर के पुजारी रामशंकर पुत्र विश्वनाथ ने सोमवार को थाने में पहुंचकर तहरीर दी कि रविवार रात 11 बजे वह मंदिर में लगे पौधों में पानी लगा रहा था। तभी छह सात लोग आये और उसे बंधक बना लिया।
विज्ञापन


इसके बाद उक्त लोगों ने मंदिर के अंदर घुसकर छत्र व दुर्गा जी के आभूषण, नाक की बेसर, झुमकी, कंगन, चांदी की चूड़ी व उसके थैले में रखे 11 हजार रुपये लूट लिए। वहीं थानाध्यक्ष जितेंद्र यादव का कहना है कि प्रथमदृष्ट्या मामला विवाद का लग रहा है। तहरीर मिली है, जांचकर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed