फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   चोरों ने दिन दहाड़े घर से जेवर नगदी उड़ाई

चोरों ने दिन दहाड़े घर से जेवर नगदी उड़ाई

Wed, 05 Jun 2019 12:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
चोरों ने दिन दहाड़े घर से जेवर नगदी उड़ाई
कोंच (जालौन)। मंगलवार को दिनदहाड़े घर में घुसे चोरों ने हजारों की जेवर-नगदी पार कर दी। खेत से घर लौटे किसान ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस का कहना है कि चोर जल्द पकड़ लिए जाएंगे। किसान के मुताबिक, वह बेटी की शादी के लिए रकम जोड़ रहा था।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खकल निवासी रमाकांत मंगलवार सुबह अपनी पत्नी कालिंद्री देवी व बेटी संगीता के साथ खेत पर काम करने गया था। घर में उसका बेटा अंशुल था। दोपहर लगभग 11 बजे अंशुल ने घर पर ताला लगाया और गैस सिलिंडर भरवाने कोंच चला गया। इसी बीच चोर बगल से दीवार फांद कर घर में घुस आए और कमरे में रखे बक्से को खोल कर उसमें रखे 63 हजार रुपये व कुछ जेवर चुरा ले गए।
विज्ञापन


लगभग 11.30 बजे रमाकांत घर लौटा और ताला खोल कर जब घर के अंदर गया तो वहां का नजारा देख उसके पैरों के नीचे की जमीन निकल गई। सामान पूरे कमरे में बिखरा पड़ा था और बक्से में रखे जेवर व रुपये भी गायब थे। अंशुल ने कोतवाली में तहरीर दी है। उसने बताया कि उसकी बहन का संबंध पक्का हो गया है और उसी की शादी के लिए पैसा जोड़ कर रखा था, जिसे चोर ले गए। कोतवाल एलएन त्रिपाठी का कहना है कि चोरों का सुराग लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed