फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   15 thousand prize-racketeers arrested by police

15 हजार के इनामी अपराधी को पुलिस ने दबोचा

Mon, 12 Mar 2018 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन Updated Mon, 12 Mar 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
15 thousand prize-racketeers arrested by police
डकोर थाना पुलिस की गिरफ्त में आरोपी किशन। - फोटो : amarujala

थानाध्यक्ष सुधाकर मिश्रा ने बताया कि सटीक सूचना पर पुलिस ने किशन पुत्र सुरेंद्र केवट को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक तमंचा और कुछ कारतूस भी बरामद किए गए हैं। किशन के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। कुछ समय पहले किशन ने अपने 5 अन्य साथियों के साथ मिलकर बरसार के पास एक युवक से बाइक, मोबाइल और रुपये लूटे थे। इसके बाद से ही पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। पकड़ने वाली टीम में दरोगा रामलाल, विनोद तिवारी व हरीश सिंह का नाम शामिल हैं।

विज्ञापन


थानाध्यक्ष का कहना है कई बार पुलिस ने किशन को पकड़ने के लिए उसके नाते रिश्तेदारों के घर दबिश भी दी लेकिन हर बार वह चकमा देकर फरार हो जाता था। इतना ही वारदात में असफल होने पर किशन फायरिंग तक कर देता था। अपर पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र नाथ तिवारी और सीओ संतोष कुमार ने किशन से पूछताछ की। वहीं कुठौंद पुलिस ने लंबे समय से वांछित चल रहे वारंटी रंजीत पुत्र श्यामलाल निवाली खरका और राजेंद्र पुत्र छोटेलाल निवासी निजामपुर को पकड़ा है।
विज्ञापन


इटौरा प्रतिनिधि के मुताबिक चौकी प्रभारी रामजी सिंह ने सटीक सूचना पर एक मकान पर दबिश देकर शराब के तस्कर और लंबे समय से वांछित चल रहे कमल सिंह पुत्र दयाराम निवासी इटौरा को पकड़ा। बताया जाता है कि कमल की धरपकड़ के लिए कप्तान ने निर्देश जारी कर रखे थे। चौकी प्रभारी ने बताया कि कमल अवैध शराब की तस्करी करता था।  जालौन प्रतिनिधि के मुताबिक विभिन्न मामलों में वांछित चल रहे तीन वारंटियों को पुलिस ने पकड़ा है। ग्राम धंतौली निवासी रमेश कुमार, मोहल्ला तोपखाना निवासी मकबूल हसन एवं कछोरन निवासी रामबाबू विभिन्न मामलों में वांछित चल रहे थे। रविवार की रात पुलिस ने तीनों को धर दबोचा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed