फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   15 bikes , including the five thieves arrested

15 बाइक समेत पांच चोर गिरफ्तार

Sat, 26 Dec 2015 11:12 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई Updated Sat, 26 Dec 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
15 bikes , including the five thieves arrested
पुलिस को शुक्रवार की रात चलाए गए अभियान में बड़ी सफलता मिली। उरई व कालपी
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने चोरी की 15 बाइकें बरामद कर लीं। इसके साथ ही पांच बाइक चोरों को भी गिरफ्तार कर लिया। इनमें उरई से तीन व कालपी से दो बाइक चोर गिरफ्तार किए गए। शनिवार को एसपी ने पुलिस लाइन में इसका खुलासा किया। पकड़े गए अभियुक्तों के खिलाफ

रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। शुक्रवार की रात एसपी के आदेश पर बाइक चोरों के खिलाफ अभियान चलाया गया। उरई कोतवाल आलोक सक्सेना ने सब इंस्पेक्टर अरुण तिवारी, कांस्टेबल संग्राम सिंह, शैलेंद्र चौहान व स्वाट टीम के साथ मिलकर अभियान चलाया। इस दौरान कोतवाली पुलिस ने फैक्ट्री एरिया में संदिग्ध हालातों में घूम रहे अजय कुमार

उर्फ मिंटू पुत्र अवधबिहारी निवासी ग्राम बिचौली थाना कुठौंद, विनोद कुमार दोहरे पुत्र रामजी लाल निवासी अजलपुरा थाना मोहाना जिला भिंड, भानू प्रकाश वर्मा पुत्र स्वामी प्रसाद वर्मा निवासी राजेंद्र नगर उरई को पकड़ लिया। तलाशी पर इनके कब्जे से दो तमंचा, पांच जिंदा कारतूस, एक छुरी बरामद की गई। इसके साथ ही सात बाइकें भी बरामद की गई हैं।

इसी क्रम में कालपी कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने अपने हमराही तालिब हुसैन, अशोक कुमार, आनंद तिवारी, जंगबहादुर यादव के साथ अभियान चलाया। इस दौरान कालपी स्थित करबला ईदगाह के पीछे जंगल से रामसिंह उर्फ चूचू पुत्र मंगल

प्रसाद यादव निवासी रावगंज कालपी, माजिद अंसारी पुत्र शाकिर अंसारी निवासी मिर्जामंडी कालपी को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से चोरी की आठ बाइकें बरामद की गईं। शनिवार को एसपी एन कोलांची ने पुलिस लाइन में गुडवर्क का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा। वाहन चोरों को बख्शा नहीं जाएगा।

टीमों को पांच-पांच हजार का पुरस्कार
कालपी व उरई कोतवाली पुलिस की सफलता की एसपी एन. कोंलांचि ने सराहना की है। इसके साथ ही एसपी ने उरई, कालपी कोतवाली पुलिस व स्वाट टीम को पांच-पांच हजार रुपए पुरुस्कार देने की घोषणा भी की है।

कई जिलों में फैला है नेटवर्क
पकड़े गए शातिर वाहन चोरों का नेटवर्क कई जालौन के अलावा भी कई जिलों में फैला है। यहां तक की एमपी के भी कई जिलों में यह बाइक चोरी की वारदातों कस्त्रत्ते अंजाम दे चुके हैं। पकड़े गए चोरों ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह कई वर्षों से इस काम में लिप्त थे। अब चतक सैकड़ों बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम भी दे चुके हैं। बीते लंबे समय से यह गिरोह जनपद जालौन में ही सक्रिय था और अलग अलग जगहों पर वारदातों को अंजाम देता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed