{"_id":"5c8e9351bdec2213ee5d3d64","slug":"141552847697-jalaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। शहर कोतवाली पुलिस व स्वाट टीम ने रविवार की सुबह घंटाघर चौराहे से तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया। पुलिस को इनके कब्जे से दो तमंचा, कारतूस, चार मोबाइल व एक बाइक बरामद हुई है। पुलिस कार्यालय में रविवार को पुलिस अधीक्षक ने पत्रकारों से बातचीत में इसका खुलासा किया।
एसपी ने बताया कि तिलक नगर निवासी लक्ष्मी प्रसाद व बधौरा निवासी अनीता व मुकेश पाल की तहरीर पर चोरों के खिलाफ शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इस पर उन्होंने कोतवाली पुलिस, स्वाट व सर्विलांस टीम को संयुक्त रुप से मामले का खुलासा करने को लगाया था।
पुलिस की संयुक्त टीम ने एक सूचना के आधार पर रविवार की सुबह 9:30 बजे घंटाघर चौराहे से समीर अंसारी पुत्र मजहर निवासी बघौरा, सगीर पुत्र मुन्ना फलवाला निवासी बघौरा, राजू बाथम पुत्र बाबूराम निवासी नया पाठकपुरा कोतवाली उरई को धर दबोचा। इनके पास से दो तमंचा, कारतूस, तीन हजार रुपये नगद, चार मोबाइल, एक बाइक, एक आधार कार्ड बरामद हुआ है।
विज्ञापन
पूछताछ में पकड़े गए चोरों ने बताया कि 16 मार्च को तिलक नगर में लक्ष्मी प्रसाद के घर से दो मोबाइल व तीन हजार रुपये चुराए थे। 22 दिसंबर 2018 को बघौरा में अनीता पाल के घर से एक पर्स चुराया था, जिसमें मोबाइल व रुपये थे। वहीं समीर व सगीर ने बताया कि पकड़ी गई बाइक उन्होंने मोठ से चोरी की थी, जिसका नंबर बदलकर वे इस्तेमाल कर रहे थे और चलते फिरते लोगों से मोबाइल छीन लेते थे। चोरों को गिरफ्तार करने वाली टीम में कोतवाल शिवगोपाल वर्मा, स्वाट टीम प्रभारी सुदीश कुमार, सर्विलांस प्रभारी महेश दुबे, उपनिरीक्षक महेश दुबे, मोहम्मद आरिफ, योगेश पाठक, मोहम्मद शकील आदि मौजूद रहे।