फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   crime

ट्रेन की चपेट में आने से वृद्धा की मौत

Wed, 16 Mar 2022 10:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
crime
उरई/कालपी। शौच क्रिया के लिए गई वृद्धा की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराकर परिजनों को सूचना दी। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कालपी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आलमपुर कदौरा फाटक निवासी बसंती (78) मंगलवार की देर रात घर के पास से गुजरी रेलवे लाइन के पास शौच के लिए गई थी। जहां वह ट्रेन की चपेट में आ गई और मौके पर ही मौत हो गई। रेलवे पुलिस ने बुधवार की सुबह शव पड़ा देखा तो आसपास के क्षेत्र में शिनाख्त कराकर परिजनों को जानकारी दी।
विज्ञापन

मृतका के परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह कम सुन पाती थी। जिसकी वजह से ट्रेन की चपेट में आ गई। पति की मौत पहले हो चुकी है। दो बेटे रामकरन व काशीप्रसाद है। जो भोपाल और इंदौर में रहकर मजदूरी करते है। वृद्धा बहुओं के साथ यहां रहती थी। उसकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed