फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   crime

युवती का शव फांसी पर लटका मिला

Wed, 16 Mar 2022 10:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:00 PM IST
विज्ञापन
crime
कोंच। घर पर अकेली युवती का शव संदिग्ध हालात में फांसी पर लटका मिला। परिजन जब लौट तब शव लटका देखकर चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को जांच पड़ताल के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजन उसकी मौत की कोई वजह नहीं बता पा रहे है।
विज्ञापन

कोंच कोतवाली के मोहल्ला गोखले नगर निवासी कमलेश कुशवाहा की 18 वर्षीय पुत्री प्रियंका का शव बुधवार की दोपहर संदिग्ध हालात में घर के किचन की चौखट में दुपट्टे से लटका मिला। दोपहर में जब पिता कमलेश लौटे तो पुत्री का शव लटका देख उसके होश उड़ गए। पिता ने पुलिस को बताया कि पत्नी के साथ मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते है। एक बेटा गैर प्रांत में पानीपूरी का धंधा करता है। बुधवार को वह लोग मजदूरी करने गए थे। बेटी बीमारी के चलते अवसाद में भी रहती थी। उसने बताया कि पुत्री की शादी दो माह बाद थी। कोतवाल बलिराज शाही का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह पता चलेगी। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed