{"_id":"6207fe4089a77455a32d5d82","slug":"crime-orai-news-knp6802960105","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब का ठेका के बाहर धरने पर बैठीं महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब का ठेका के बाहर धरने पर बैठीं महिलाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालपी। शराब ठेके को गांव से बाहर करने के लिए ग्रामीणों ने धरना देकर नारेबाजी की। सूचना पर कोतवाली पुलिस व आबकारी विभाग के अधिकारी भी पहुंचे। ग्रामीणों ने उनके सामने भी ठेके को लेकर आक्रोश जताया। इस पर अधिकारियों ने एक सप्ताह भीतर ठेका हटाने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव गुढ़ा खास में आबादी के बीच देसी शराब का ठेका स्थित है। इसे हटाने के लिए शनिवार की सुबह आठ बजे से ही ग्रामीणों ने धरना शुरू कर दिया। धरने में महिलाएं भी बड़ी संख्या में शामिल थी। महिलाओं के मुताबिक शराब की दुकान बीचों-बीच होने के कारण पुरुष नशे के आदी होते जा रहे हैं। गांव के युवा शराब के नशे में उत्पात मचाते हैं। इससे गांव का माहौल खराब हो रहा है।
प्रधान राजभोज निषाद ने बताया कि कम से कम 45 शिकायतें डाक से संबंधित अधिकारियों को भेजी जा चुकी है। इसके बाद भी कोई परिणाम नहीं निकला। सूचना पर आबकारी विभाग की टीम के साथ कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। अधिकारियों ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि सप्ताह भीतर ठेके को हटाकर गांव से बाहर कर दिया जाएगा। इसके बाद दोपहर दो बजे धरना समाप्त किया गया।