{"_id":"610d78c98ebc3ead8064b319","slug":"crime-orai-news-knp644731996","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन के घर आए युवक को लगी गोली, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहन के घर आए युवक को लगी गोली, हालत गंभीर
विज्ञापन
उरई। संदिग्ध हालत में युवक के पेट में गोली लग गई। लहूलुहान हालत में युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए झांसी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया।
परिजनों का आरोप है कि बहन से विवाद की सूचना पर युवक बहनोई के घर गया था। आरोप है कि बहनोई ने ही उसे गोली मारी है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गांधी नगर बंबी रोड निवासी शैलेंद्र इटौदिया के घर गुरुवार की देर रात झांसी जनपद के मऊरानीपुर निवासी मोहन गेड़ा(35) आया था। जहां उसे संदिग्ध हालत में पेट में गोली लग गई। गंभीर हालत में उसे झांसी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
मोहन के परिजनों का आरोप है कि वह बहन के घर विवाद की सूचना पाकर गया था। जहां जीजा ने घर में घुसते ही गोली मार दी। परिजनों ने अभी तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है। पुलिस का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है।