फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   crime

खेत पर किसान की सिर कूच कर हत्या

Wed, 09 Jun 2021 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
crime
सिरसा कलार। किसान की उसके खेत पर ही बने कमरे में सिर कूचकर हत्या कर दी गई। चेहरे को केमिकल डालकर जलाने का भी प्रयास किया गया। बेटा जब पिता को देखने कमरे में गया तो बाहर ताला देख उसे शंका हुई। भीतर झांककर देखा तो पिता का रक्त रंजित शव पड़ा था। इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई। अपर पुलिस अधीक्षक राकेश का कहना है कि घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के अभेदेपुर निवासी किसान सुरेंद्र सिंह (60) का शव उनके लोहाई दिवारा गांव स्थित खेत के कमरे में बंद मिला। कमरे में बाहर से ताला लगा था। बुधवार की दोपहर में छोटा पुत्र वीरेश सिंह पिता से मिलने गया तो देखा कि बाहर से ताला पड़ा है।
विज्ञापन

खिड़की से झांककर देखा कि पिता का लहूलुहान शव भीतर पड़ा था। वीरेश ने पुलिस को घटना की सूचना दी। सीओ विजय आनंद और इंस्पेक्टर अशोक कुमार वर्मा मौके पर पहुंचे कुछ देर बाद जांच के लिए अन्य टीमें भी आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटे के मुताबिक लोहाई दिवारा में उसकी ननिहाल है। यहां भी पिता को जमीन मिली थी। पिता मंगलवार की दोपहर तक उसके साथ ही थे। इसके बाद वह अपने गांव अभेदेपुर चला आया था। पिता किसके साथ और कब लोहाई गांव अपनी ससुराल पहुंचे, उसे नहीं पता। मृतक किसान के तीन बेटे हैं और तीनों की शादी हो गई है। सुरेंद्र सिंह लोहाई दिवारा स्थित खेत में बने कमरे में ही रहता था। पत्नी सुशीला का पहले ही देहांत हो चुका है।
इंस्पेक्टर का कहना है कि फिलहाल बेटे की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलेगा कि हत्या हथियार या पत्थर से की गई है।
किसान सुरेंद्र को ससुराल से करीब 15 बीघा जमीन मिली थी। उसकी पत्नी अपने माता-पिता की अकेली संतान थी। इसके अलावा अभेदेपुर में भी उसके पास 20 बीघा जमीन थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार सुरेंद्र का किसी से कोई विवाद भी नहीं था। हो सकता है कि जमीन के किसी विवाद के कारण ही हत्या को अंजाम दिया गया हो।

हथियार तो दूर हत्यारे निशान तक नहीं छोड़ गए
पुलिस को घटनास्थल पर कोई भी ऐसी चीज नहीं मिली, जिससे सुरेंद्र की हत्या की गई है। इससे साफ है कि हत्यारे अपने साथ आला कत्ल भी ले गए। शाम तक पुलिस खेत के आसपास किसी के पैरों अथवा गाड़ी के निशान को तलाशती रही लेकिन कुछ खास हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed