फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   ,crime news

हाइटेशन लाइन की चिंगारी से फसल में लगी आग, तीन लाख का नुकसान

Tue, 29 Mar 2022 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
,crime news
जालौन। हाइटेंशन लाइन में फाल्ट होने से निकली चिंगारी से पांच किसानों की गेहूं व सरसों की फसल जल गई। किसानों की सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। किसानों का कहना है कि आगजनी से उनका लगभग तीन लाख रुपये की नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के अंबरगढ़ में मंगलवार की दोपहर खेत के ऊपर से निकली हाइटेंशन लाइन में फाल्ट हो गया। इससे निकली चिंगारी से भगवत सिंह के खेत में रखी गेहूं की फसल में आग लग गई। इसके बाद आग ने हरिओम, सूबेदार, सोमवती, मेहताब सिंह की गेहूं, मटर, लाही की फसल जल गई। जबकि विजय, परमसुख, रामप्रकाश निवासी सिकरीराजा का भूसा जल गया। आग से लगभग सभी किसानों का तीन लाख रुपये की फसल का नुकसान हुआ है7 आग की सूचना पर पहुंचे लेखपाल अभय कुमार ने जांच पड़ताल कर नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर एसडीएम को भेज दी है। वहीं किसानों का आरोप है कि बिजली विभाग से कई बार शिकायत कर जर्जर हाइटेंशन लाइन बदलवाने की मांग की। पर अधिकारियों की लापरवाही से किसानों की फसल जल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed