फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   crime news

हुड़दंग करने वालों पर होगी सख्ती

Sat, 12 Mar 2022 11:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 11:29 PM IST
विज्ञापन
crime news
एटमें शांति समिति की बैठक लेती सीओ शाहिदा नसरीन - फोटो : ORAI
एट। होली पर डीजे बजाकर हुड़दंग मचाने वाले शरारती तत्वों की गिरफ्तार की जाएगी। यह चेतावनी शनिवार को एट थाना परिसर में प्रधानों व ग्रामीणों के साथ शांति समिति की बैठक में सीओ शाहिदा नसरीन ने दी।
विज्ञापन

शबे बरात व होली को लेकर हुई शांति समिति की बैठक में सीओ ने कहा कि त्योहारों को आपसी भाईचारे व शांति के साथ मनाएं। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न करें। शरारती तत्वों की सूचना पुलिस को दें। दोनों समुदाय के लोग त्योहार शांति पूर्वक मनाएं। डीजे बजाकर हुड़दंग करने वालों की सूचना पुलिस को दे। उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने क्षेत्रीय प्रधानों से कहा कि अवैध शराब बिक्री करने वालों की सूचना पुलिस को दे। वहीं, डकोर कोतवाली परिसर में कोतवाल समीर कुमार ने बैठक कर सभी से त्योहार शांति पूर्वक मनाने की अपील की। एट प्रभारी थानाध्यक्ष अभिलाक सिंह, दरोगा राजेश सिंह, चौकी इंचार्ज पिरौना योगेंद्र सिंह मौजूद रहे। कदौरा थाने में सीओ कालपी राम सिंह, तहसीलदार बलराम गुप्ता ने शांति समिति की बैठक कर कहा कि त्योहारों पर किसी की भावनाओं को ठेस न पहुंचाएं। ईओ सुनील कुमार, थानाध्यक्ष उमाकांत ओझा, क्षेत्रीय प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed