{"_id":"620e8db3091c9b7f3c2fa76e","slug":"crime-news-orai-news-knp6811746150","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिर में आई चोट से हुई थी पलक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिर में आई चोट से हुई थी पलक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। कोचिंग से लापता छात्रा पलक की मौत सिर में गहरी चोट के चलते हुई थी। उसकी हत्या की गई या फिर वह ट्रेन से टकराई, पुलिस ने इन दोनों बिंदु पर भी जांच कर रही है। परिजन अगवा कर हत्या करने का आरोप दो युवकों पर लगा रहे हैं। उधर, पुलिस ने फिलहाल आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला एक युवक पर दर्ज कर तफ्तीश शुरू की है।
बता दें कि पलक मंगलवार शाम स्टेशन रोड स्थित कोचिंग पढ़ने गई थी। वहां पढ़ाई पूरी करने के बाद घर नहीं लौटी। मंगलवार को ही देर रात करमेर रोड स्थित रेल पटरी के पास उसका शव मिला था। सिर कूंचा हुआ जैसा लग रहा था। पुलिस ने परिजनों और छात्रा की सहेलियों से भी जानकारी जुटाई है।
पलक(15) पिपरायां आटा की रहने वाली थी और इन दिनों उरई के राजेंद्र नगर में मामा के घर रहकर पढ़ाई कर रही थी। बुधवार को छात्रा के परिजनों की मौजूदगी में वीडियोग्राफी करते हुए पोस्टमार्टम कराया गया। उसके सिर में गहरी चोट के चलते मौत की पुष्टि हुई। शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोट मिली है। पुलिस रेलवे ट्रैक की ओर पहुंचने के मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों को दिखवा रही है। दूसरी ओर परिजनों का आरोप है कि जहां घटनास्थल है, उस ओर पलक के जाने का कोई तुक नहीं था। हत्या कर उसे हादसे का रूप देने की कोशिश की गई है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शिवकुमार सिंह का कहना है कि छात्रा की मौत के मामले में परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी युवक अमन पर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की धारा में फिलहाल रिपोर्ट दर्ज कर तफ्तीश की जा रही है।