{"_id":"620be5436d0b760f3f67e46f","slug":"crime-news-orai-news-knp680814227","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतर्जनपदीय चोर गिरोह के नौ शातिर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतर्जनपदीय चोर गिरोह के नौ शातिर गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस लाइन में सिलेंडर चोरी में पकड़े गए चोरों के साथ मौजूद पुलिस टीमें
- फोटो : ORAI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। आटा हाईवे पर स्थित गैस एजेंसी के गोदाम में 11 दिन पहले हुई चोरी का मंगलवार को पर्दाफाश हो गया। पुलिस ने अंतरजनपदीय चोर गिरोह के नौ शातिरों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी के 135 सिलिंडर, दो लोडर, बाइक व मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। आरोपियों ने औरैया समेत कई जिलों में चोरी की वारदातों को अंजाम देने की बात कबूली है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
एसपी रवि कुमार ने मंगलवार को पुलिस लाइन सभागार में पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि आटा हाईवे पर स्थित गैस एजेंसी के गोदाम से चार फरवरी की रात चोरों ने गैस सिलिंडर, लैपटॉप, इनवर्टर, नकदी समेत तमाम सामान पार कर दिया था। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज की थी। घटना के खुलासे के लिए आटा थाना पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम को लगाया गया था। मंगलवार की सुबह पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के काशीखेड़ा परासन हमीरपुर मोड़ के पास से अंतर्जनपदीय गिरोह के नौ शातिरों को दबोच लिया। इनके कब्जे से चोरी के 135 सिलिंडर, एक कटर, दो लोडर, 11 मोबाइल और एक बाइक बरामद की गई है।
आरोपियों ने बताया कि पहले वह लोग चोरी वाले स्थान को चिन्हित करते हैं। फिर रेेकी कर वह घटना को अंजाम देते है। चार फरवरी की रात आटा कस्बा के गैस गोदाम चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। इसके बाद जिला औरैया के बेला कस्बा से भी सिलिंडर चोरी किए थे।
विज्ञापन
मंगलवार को भी वह लोग चोरी के सिलिंडर बेचने हमीरपुर जिले में जा रहे थे। उसी दौरान पुलिस ने उन लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
कानपुर नगर के सचेंडी थाना क्षेत्र के भीमसेन निवासी दीपक उर्फ दीपू, सतीश, पेंचबाग थाना बेकनगंज निवासी साहिद हुसैन, चौबेपुर थाना क्षेत्र के राजू उर्फ कंचन, रतनपुर थाना पनकी निवासी अशोक उर्फ कल्लू, नया हनुमान मंदिर पनकी निवासी अमित उर्फ रिंकू, बर्रा के अंगद पाल, फर्रास खाना कस्बा कदौरा जिला जालौन हाल पता बर्रा कानपुर निवासी राशिद उर्फ राजवीर शुक्ला, भिंडाला थाना मौराली जिला भिंड मध्यप्रदेश निवासी अरविंद बघेल।
एसपी ने बताया कि पकड़े गए सतीश पर अलग-अलग जिलों 13 आपराधिक मामले दर्ज है। दीपू उर्फ दीपक पर कानपुर जिले में एक, राशिद उर्फ राजवीर शुक्ला उर्फ दाऊ पर 15 आपराधिक मामले दर्ज है। पकड़े गए शातिरों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद इनकी संपत्ति भी जब्त की जाएगी। एसपी के मुताबिक बरामद बाइक व एक लोडर राजवीर और एक लोडर सतीश के नाम रजिस्टर्ड है। चोरी की घटनाओं में आरोपी इन्हीं वाहनों का प्रयोग करते थे।