फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Cousin sister thrown from the roof in property dispute, serious

Jalaun News: संपत्ति विवाद में चचेरी बहन को छत से फेंका, गंभीर

Sat, 15 Jun 2024 02:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sat, 15 Jun 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
Cousin sister thrown from the roof in property dispute, serious
कुठौंद। पारिवारिक संपत्ति के विवाद में युवक ने अपनी चचेरी बहन को तीन मंजिला छत से धक्का दे दिया। जिससे वह नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने उसे सीएचसी पहुंचाया। वहां से उसे जिला अस्पताल फिर ग्वालियर रेफर कर दिया गया। पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन

कस्बा निवासी रमाकांत गुप्ता और उनके भाई शिवाकांत गुप्ता के बीच में पैतृक भूमि को लेकर संपत्ति का विवाद चल रहा है। शुक्रवार को शिवाकांत के पुत्र अमित और अंकुर विवादित भूमि पर अवैध निर्माण कर रहे थे, जब रमाकांत ने रोका तो हाथापाई कर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जब चचेरी बहन दीपांशी (22) ने इसका विरोध किया तो अंकुर ने तीन मंजिला छत से जमीन पर नीचे फेंक दिया।
विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल दीपांशी को पिता रमाकांत गुप्ता और भाई स्कंद गुप्ता पुलिस को जानकारी देकर सीएचसी ले गए। वहां गंभीर हालात होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां डॉक्टरों ने बताया कि पैर में फ्रैक्चर और जबड़े में गिरने से गंभीर चोटें आई है, युवती की हालत गंभीर है। जहां से उसे ग्वालियर रेफर कर दिया गया है। उपनिरीक्षक शशांक बाजपेयी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed