{"_id":"6170143a1e67b170ec2983cd","slug":"court-judge-advocate-arrest-ma-orai-news-knp6592371146","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षतिपूर्ति देकर कराई जा सकती है सजा कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षतिपूर्ति देकर कराई जा सकती है सजा कम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जिला कारागार उरई में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन बुधवार को किया गया। शिविर में प्राधिकरण सचिव रेनू यादव ने समय से पहले रिहाई और बंदियों के अधिकारों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बंदियों को बताया कि जिनके मामले 7 वर्ष तक की सजा से संबंधित हैं, ऐसे अभियुक्त पीड़ित पक्ष को क्षतिपूर्ति देकर समझौता करके अपने मुकदमे को कम से कम सजा अथवा न्यायालय में जुर्माना अदा कर निस्तारित करा सकते हैं। इस प्रक्रिया को प्ली बार्गेनिंग का नाम दिया गया है। इस प्रकार के समझौते को विधिक मान्यता भी है। पर इसका लाभ उन अभियुक्तों को नहीं मिलेगा जिन्होंने किसी महिला, बच्चे अथवा राष्ट्र के खिलाफ अपराध किया हो। या फिर आतंकवाद, उग्रवाद या आर्थिक अपराध (गबन) का हो।
राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा निर्देशों के अनुसार साप्ताहिक विधिक जागरुकता कार्यक्रम के अंतर्गत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव रेनू यादव ने जिला कारागार की सभी बैरकों का निरीक्षण किया। इस ौरान विचाराधीन बंदियों से बातचीत की। तथा उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए कारागार प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान उपकारापाल तारकेश्वर सिंह, हौशिला देवी, अश्वनी मिश्रा, ब्रजेंद्र, राजू आदि मौैजूद रहे।
--------------------
दिव्यांगों के शौचालय में अंधेरा, बिफरी एसीएम
झांसी मंडल की एसीएम ने किया स्टेशन का निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। झांसी से आई सहायक मंडल वाणिज्य प्रबंधक (एसीएम) सीमा तिवारी ने बुधवार की सुबह उरई रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने प्लेटफार्म नंबर एक, दो और तीन के साथ सरकुलेटिंग एरिया, खानपान, मालगोदाम आदि का निरीक्षण किया। द्वितीय श्रेणी प्रतीक्षालय में बने दिव्यांगों के लिए बने शौचालय में अंधेरा, गंदगी और सिगरेट आदि पड़ी देखकर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
उन्होंने मुख्य वाणिज्य निरीक्षक सतेंद्र बसंल को निर्देशित किया कि तत्काल दिव्यांगों के शौचालय में बिजली का इंतजाम किया जाए। साथ ही साफ सफाई व्यवस्था दुरुस्त की जाए। प्लेटफार्म नंबर एक पर कानपुर एंड की ओर जगह-जगह आरबीएनएल द्वारा काम के दौरान कई जगह बालू गिट्टी के ढेर पड़े देख उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि रेल यात्री चुटहिल हो सकता है। इसे तत्काल हटवाया जाए। उन्होंने बुकिंग ऑफिस, इंक्वायरी और रिजर्वेशन ऑफिस की दशा देखते हुए सीनियर सेक्शन इंजीनियर (स्पेशल वक्र्स) एके गुप्ता से इसको भी जल्द ठीक कराने के लिए कहा। एसीएम ने खानपान स्टॉल के ठेकेदारों से साफ सफाई और यात्रियों के सामान खरीदने में कोई ओवररेटिंग न हो हिदायत दी। स्टेशन और सर्कुलेटिंग एरिया में सुरक्षा व्यवस्था के लिए आरपीएफ इंस्पेक्टर एमके गुप्ता से भी पूछताछ की। इस दौरान सभी विभागों की सुपरवाइजर मौजूद रहे।