{"_id":"632dfecb521df741f7598936","slug":"couple-looking-for-things-in-the-rubble-orai-news-knp71974824","type":"story","status":"publish","title_hn":"र की दीवार गिरी, दंपती दबे, पति की मौत, पत्नी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
र की दीवार गिरी, दंपती दबे, पति की मौत, पत्नी घायल
विज्ञापन
मृतक अखिलेश की फाइल फोटो
- फोटो : ORAI
सिरसाकलार (जालौन)। थाना क्षेत्र के लोहई दिवारा गांव में ढहे घर में गृहस्थी का सामान तलाश रहे दंपती पर दीवार गिर गई। दोनों मलबे में दब गए। आसपास के लोगों ने उन्हें बाहर निकाला। अस्पताल ले जाने तक पति की मौत हो गई।
लोहई दिवारा गांव निवासी अखिलेश अवस्थी (35) का दो मंजिला मकान बारिश के कारण गुरुवार सुबह गिर गया था। देर शाम दंपती मलबे से गृहस्थी का सामान निकाल रहे थे।
इसी दौरान दीवार उन पर पर गिर गई। इसके नीचे अखिलेश व उनकी पत्नी पूजा दबकर घायल हो गए। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दंपती को मलबे से बाहर निकाला।
विज्ञापन
परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए। वहां पहुंचने तक अखिलेश की सांसें थम गईं। घायल पूजा (32) का इलाज चल रहा है।
परिजनों ने बताया कि अखिलेश पीडब्लूडी कर्मी थे। उनके पांच व तीन वर्षीय दो पुत्र है। मौत से परिजनों का बुरा हाल है।
करंट लगने से महिला की मौत
कुठौंद। थाना क्षेत्र के नवासी गांव निवासी पूजा (30) शुक्रवार सुबह घर में लगी खूंटी पर दूध की बाल्टी टांग रहीं थीं। इस दौरान पंखे से निकले कटे तार में उनका पैर छू गया और करंट लगने से उनकी हालत गंभीर हो गई। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक उनकी मौत हो गई। (संवाद)