फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Counting votes tomorrow, preparations fast

वोटों की गिनती कल, तैयारियां तेज

Thu, 09 Mar 2017 11:36 PM IST
अमर उजाला/उरई
अमर उजाला/उरई Updated Thu, 09 Mar 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
Counting votes tomorrow, preparations fast
लाउडस्पीकर लगे। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

उरई (जालौन)। दो दिन बाद होने वाली मतगणना की उलटी गिनती शुरू हो गई है। इसके लिए प्रशासन ने भी तैयारियां तेज कर दी है। गुरुवार की सुबह से ही नवीन गल्ला मंडी में बांस बल्लियां लगाने और कुर्सी मेजें बिछाने का काम शुरू हो गया। एसडीएम और सीओ स्तर के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर शुक्रवार की शाम तक तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप कौर ने बताया कि सुबह ठीक आठ बजे से वोटों की गिनती का काम शुरू हो जाएगा और दोपहर तीन बजे तक नतीजों के आने की भी संभावना है।  23 जनवरी को हुए मतदान की मतगणना 11 मार्च को कालपी रोड स्थित नवीन गल्ला मंडी में होनी है। इसके लिए गुरुवार की दोपहर से ही तैयारियां शुरू हो गई। तीन नंबर चबूतरे में माधौगढ़ सीट के  वोट गिने जाएंगे, इसके लिए 14 टेबल लगाई गई हैं।


इसी तरह चबूतरा संख्या दो पर कालपी और उरई सीट की काउंटिंग का इंतजाम किया गया है। टेबलों के चारों ओर जालियां लगाकर ईवीएम की सुरक्षा की गई है। चबूतरों से बाहर एकत्र लोगों को मतों की जानकारी देने के लिए लाउडस्पीकर भी लगाए गए। मंडी स्थल पर पूरी मतगणना के दौरान दो दमकल की गाड़ियां भी मौजूद रहेंगी। नेट के लिए बीएसएनएल के कर्मचारी भी पूरे दिन लाइन बिछाते रहे। पानी के टैंकरों को भी देर शाम से ही मंडी में खड़ा करा दिया गया है। गेट के बगल में पार्किंग का इंतजाम किया गया है। एएसपी सुभाष शाक्य ने बताया कि शुक्रवार की शाम से ही पुलिस और पीएसी मंडी के चप्पे चप्पे पर तैनात कर दी जाएगी। किसी भी तरह की गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ सख्ती से निपटा जाएगा। मतगणना स्थल पर कैमरे और मोबाइल लेकर भी नहीं जाया जाएगा। मीडिया सेंटर के पास टीवी सेट्स के भी इंतजाम किए गए हैं। मंडी के आसपास किसी को पटाखे अथवा फूल माला लेकर भी नहीं फटकने दिया जाएगा। सभी पोलिंग एजेंटों को ठीक आठ बजे मतगणना स्थल पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed