{"_id":"6217cd167aa38e3dcc28cf4f","slug":"could-not-pay-dowary-of-20-lakhs-forcibly-asked-woman-to-leave-house-orai-news-knp682405472","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुरालियों ने दहेज में मांगे 20 लाख न देने पर घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुरालियों ने दहेज में मांगे 20 लाख न देने पर घर से निकाला
विज्ञापन
उरई। 20 लाख रुपये न देने पर ससुरालियों ने विवाहिता को पीट कर घर से निकाल दिया। ससुरालियों ने उसके मायके जाकर जान से मारने की धमकी दी। महिला की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नया पटेल नगर करसान रोड निवासी साफिया हुसैन ने कोतवाली पुलिस को तहरीर में बताया कि उसका निकाह आठ अप्रैल 2021 को जाकिर हुसैन निवासी एकता नगर बहोणापुर ग्वालियर के साथ हुआ था। निकाह के बाद से ही ससुरालीजन 20 लाख रुपये की मांग कर उसे प्रताड़ित करने लगे। आठ अक्तूबर को ससुरालियों ने महिला के शैक्षिक प्रमाणपत्र, आधार, पैन व वोटर कार्ड, जेवर छीनकर गर्भावस्था में घर से निकाल दिया।
23 जनवरी को पति जाकिर हुसैन, सास हसीना, ससुर जलाउद्दीन, ननद नजमा, बहनोई सलीम उसके घर उरई आकर दहेज की मांग करने लगे। पिता के रुपये देने में असमर्थतता जताने पर गालीगलौज करते हुए पिता व उसे पीट दिया। सभी लोग जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दहेज उत्पीड़न, मारपीट, मुस्लिम महिला विवाह पर अधिकारों की सुरक्षा अधिनियम के तहत पति सहित पांच ससुरालियों पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।