{"_id":"5f4aa5cc8ebc3e3d125c0a07","slug":"controversy-between-two-sides-one-young-man-caught-with-pistol-and-cartridge-orai-news-knp579597973","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों में विवाद, एक युवक को तमंचा कारतूस संग पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो पक्षों में विवाद, एक युवक को तमंचा कारतूस संग पकड़ा
विज्ञापन
दो पक्षों में विवाद पुलिस को दी तहरीर, एक युवक तमंचा कारतूस संग पकड़ा
-पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
कोंच। ग्राम तीतरा खलीलपुर में गांव की पार्टीबंदी को लेेकर शनिवार को दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसमें एक पक्ष ने गांव के युवक पर तमंचा लहराते हुए धमकाने का आरोप लगाया जबकि आरोपी पक्ष ने इसे झूठा करार देतेे हुए कोतवाली में प्रार्थना पत्र दिया है। जिसमें कहा है कि विरोधियों ने उसे मारपीट कर कहा कि ग्राम प्रधान के यहां काम नहीं करोगे।
क्षेत्रीय सहकारी समिति के अध्यक्ष अनूप कुमार ने कोतवाली में पत्र देते हुए बताया कि मंगल उर्फ कल्लन निवासी तीतरा खलीलपुर समिति में उपद्रव कर किसानों के साथ लड़ाई झगड़ा कर रहा था तो उसनेे आकर मंगल से बाहर निकलने के लिए कहा पर मंगल ने उसके साथ धक्का मुक्की कर तमंचा लहराकर धमकाया जिस पर वहां मौजूद किसानों ने उसे पकड़ लिया और तमंचा तथा दो कारतूस छीन कर सूचना कोतवाली को दे दी। मौके पर पुलिस बल पहुंच गया और मंगल को हिरासत में ले लिया। इधर, मंगल पुत्र भदोले ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि शनिवार दोपहर लगभग 12.45 बजे वह गैस सिलिंडर लेने के लिए आर्यावर्त बैंक के पास आया था तभी पहले से घात लगाए बैठे लगभग आधा दर्जन लोग उसे भद्दी भद्दी गालियां देते हुए बोले कि वह प्रधान के यहां काम करना बंद कर दे। इतना कहते ही लात घूंसों व डंडों से मारना पीटना शुरू कर दिया। इसी बीच कुछ और लोग भी असलहों से लैस वहां आ गए और उसको धमकी देते हुए बोले कि यदि उसने प्रधान के यहां काम करना बंद नहीं किया तो जान से मार देंगे। मंगल का आरोप है कि वे लोग उसे जबरन उठाकर सहकारी समिति तीतरा खलीलपुर आफिस में ले गए जहां पुन: मारपीट करते हुए गंभीर अवस्था में वहीं छोड़कर भाग गए। वहां मौजूद लोगों ने उसकी पत्नी को सूचना दी, तब पत्नी वाहन से उसे कोतवाली लाई। मंगल ने पुलिस से उपरोक्त लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। फिलहाल, इस पूरेे मामले में मंडी चौकी इंचार्ज अशोक कुमार की ओर से मंगलसिंह के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया।
उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर मांगा न्याय
जालौन। रिश्तेदार द्वारा षड्यंत्र कर झूठा मुकदमा दर्ज कराने एवं समझौता के नाम पर 5 लाख रुपये मांगने की शिकायत पीड़ितों ने पुलिस के उच्च अधिकारियों से की है।
विज्ञापन
ग्राम रिनियां निवासी भारत व पुष्कर ने पुलिस अधीक्षक के साथ ही पुलिस महानिदेशक को शिकायती पत्र भेजकर लिखा कि उनके रिश्तेदार ने षड्यंत्र कर उनके खिलाफ पुत्री को बहला फुसला कर भगा ले जाने का फर्जी मामला दर्ज करा दिया है। जब उन्होंने इस बारे में लोगों को बताया तो वह समझौता के लिए तैयार हो गए। उक्त मामले में अब वह समझौता करने के नाम पर 5 लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। अब उसकी हैसियत इतनी नहीं है कि वह समझौते के लिए उन्हें 5 लाख रुपये दे सके। वहीं, समझौता न करने पर वह उसे जेल भेजने व सजा कराने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित ने पुलिस के उच्चाधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर उसे न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।